फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police arrested nine dacoits in encounter at ghazipur

यूपी: पुलिस ने मुठभेड़ में 9 डकैत किए गिरफ्तार, चार तमंचे और तीन बाइक बरामद

Tue, 08 Jun 2021 09:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Jun 2021 09:48 AM IST
सार

गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब दो बजे मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक की ओर जा रहे तीन बाइक पर सवार नौ संदिग्ध लोगों को गाजीपुर पुलिस और एडीसीपी नॉर्थ की क्राइम टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली गाजीपुर इंस्पेक्टर की जीप पर लगी है। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर सभी नौ लोगों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
up police arrested nine dacoits in encounter at ghazipur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एडीसीपी की क्राइम टीम की तीन बाइकों पर जा रहे नौ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने नौ बदमाशों को घेराबंदी कर दबोचा है। आरोपियों के पास से चार तमंचे और तीन बाइक बरामद हुई हैं। एडीसीपी नॉर्थ प्राची सिंह के मुताबिक पकड़े गए इन्हीं बदमाशों ने ही तीन महीने पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के संजय गांधी पुरम में डकैती की वारदात अंजाम दी थी।

विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब दो बजे मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक की ओर जा रहे तीन बाइक पर सवार नौ संदिग्ध लोगों को गाजीपुर पुलिस और एडीसीपी नॉर्थ की क्राइम टीम ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली गाजीपुर इंस्पेक्टर की जीप पर लगी है। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर सभी नौ लोगों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से चार तमंचे, कारतूस और तीन बाइक बरामद हुई हैं। मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी प्राची सिंह और सीओ गाजीपुर मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया है। किसी के भी गोली लगने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि इन्हीं बदमाशों ने तीन महीने पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के संजय गांधी पुरम में कोरियर कंपनी के दफ्तर में डकैती डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed