फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police and ATS raid Dr Shaheen's house, arrested for terror activities

UP: आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के घर पुलिस व एटीएस की छापेमारी, कार में मिली थी एके-47

Tue, 11 Nov 2025 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

दिल्ली विस्फोट के बाद संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित घर पर पुलिस व एटीएस की टीमों ने छापेमारी की। 

विज्ञापन
UP: Police and ATS raid Dr Shaheen's house, arrested for terror activities
डॉ. शाहीन की तस्वीर की पुष्टि पिता ने की है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विस्फोट के बाद संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित घर पर पुलिस व एटीएस की टीमों ने छापेमारी की। शाहीन का घर लखनऊ के खंदारी बाजार में स्थित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से बीते 30 अक्तूबर को एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद को गिरफ्तार किया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी ने फरीदाबाद में किराये के मकान में विस्फोटक छुपाया था। पूछताछ में आरोपी के कनेक्शन शाहीन से मिले। मुजम्मिल के पास मिली कार से एके-47 मिली। पड़ताल में सामने आया कि वह कार शाहीन की है। इसके बाद शाहीन को पकड़ा गया। शाहीन से पूछताछ में उसके लखनऊ कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया से बातचीत में पिता सईद अंसारी ने बताया कि मेरे तीन बच्चे है। सबसे बड़ा मोहम्मद शोएब है जो मेरे साथ रहता है। दूसरी शाहीन अंसारी व तीसरे परवेज अहमद अंसारी हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम को दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद पुलिस व एटीएस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू कश्मीर पुलिस, एटीएस व लखनऊ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, डॉक्टर नहीं मिला। टीमें सुबह सात बजे से मौजूद रहीं। लखनऊ अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि मड़ियांव में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस घर में छानबीन की गई है वो डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed