फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Physical of candidates passed in constable recruitment exam begins, documents will also be verified

UP Police Bharti: सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल शुरू, पहले दिन 6000 का होगा परीक्षण

Thu, 26 Dec 2024 01:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Dec 2024 01:39 PM IST
सार

UP Police Constable Bharti: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों का फिजिकल शुरू हो गया है। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में फिजिकल टेस्ट हो रहे हैं। फिजिकल के साथ दस्तावेजों का परीक्षण भी होना है। 

विज्ञापन
UP: Physical of candidates passed in constable recruitment exam begins, documents will also be verified
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 UP Police Constable DV, PST: सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद जारी कटऑफ सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्रदेश के सभी 75 जिलों की पुलिस लाइन में परीक्षा के पहले दिन करीब 6000 अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि सभी जिलों में गठित बोर्ड द्वारा शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि अगस्त माह में आयोजित लिखित परीक्षा के बाद जारी कट ऑफ सूची में चयनित करीब 1,74,316 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चरणबद्ध तरीके से बुलाया गया है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित सूचनाएं भी बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। वहीं शारीरिक मानक परीक्षा का परिणाम भी परीक्षा वाले दिन ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

सभी जिलों में बोर्ड गठित

UP: Physical of candidates passed in constable recruitment exam begins, documents will also be verified
दस्तावेंजों का हो रहा है परीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि इसके लिए सभी जिलों में गठित बोर्ड में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी तरह गड़बड़ी अथवा सेंधमारी रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोई भी गड़बड़ी मिलने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी शारीरिक मानक परीक्षा से संतुष्ट नहीं है तो वह उसी दिन अपनी आपत्ति/अपील दाखिल कर सकता है। इसका निस्तारण करने के लिए बोर्ड द्वारा एक अपर पुलिस अधीक्षक को नामित किया जाएगा, जो अपनी मौजूदगी में दोबारा परीक्षा कराएगा। जो अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा में असफल हो जाएंगे, उनको भर्ती के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया जाएगा और उनकी अपील आगे स्वीकार नहीं होगी। वहीं यदि कोई अभ्यर्थी नियत दिनांक, समय और स्थान पर परीक्षण में शामिल होने में असफल रहता है तो वह संबंधित जिले के नोडल अधिकारी को इसके कारणों का हवाला देकर अन्य तिथि पर परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्यावेदन दे सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed