फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Physical efficiency test for Home Guard recruitment from 15th, admit cards to be uploaded from 13th Septem

यूपी: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से, 13 सितंबर से अपलोड किए जाएंगे एडमिट कार्ड

Fri, 11 Sep 2026 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

UP Home Guard Exam: यूपी होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 13 सितंबर से अपलोड होने शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Physical efficiency test for Home Guard recruitment from 15th, admit cards to be uploaded from 13th Septem
होमगार्ड भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में होमगार्डस के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 15 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें अभिलेखों के सत्यापन संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेेंगे। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से पीईटी को दो बार स्थगित किया जा चुका है।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीईटी के संशोधित प्रवेश पत्र 13 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें। संशोधित तिथियों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों हेतु जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने इस बारे में सूचनाओं के लिए बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed