फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight diverted

Lucknow News: खराब मौसम के कारण दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
flight diverted

विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 1827 को खराब मौसम के कारण शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा। वाराणसी में दृश्यता कम होने और प्रतिकूल मौसम के चलते एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने विमान को लखनऊ में लैंड करने के निर्देश दिए।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान ने दिल्ली से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरी थी, लेकिन वाराणसी में मौसम बिगड़ने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद पायलट ने तत्परता दिखाते हुए विमान का रुख लखनऊ की ओर किया। विमान रात 9:49 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।
विज्ञापन

विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वाराणसी में मौसम सामान्य होते ही यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed