{"_id":"6a15c5d1b9548eaeb0092f26","slug":"up-pharmacist-recruitment-written-exam-now-on-june-29-exam-date-changed-due-to-neet-ug-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फार्मासिस्ट भर्ती की लिखित परीक्षा अब 29 जून को, नीट यूजी के कारण बदली गई परीक्षा तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फार्मासिस्ट भर्ती की लिखित परीक्षा अब 29 जून को, नीट यूजी के कारण बदली गई परीक्षा तिथि
Tue, 26 May 2026 09:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 26 May 2026 09:39 PM IST
सार
फार्मासिस्ट भर्ती की लिखित परीक्षा 21 जून रविवार को आयोजित करने की सूचना जारी की गई थी। किंतु 21 जून को नीट यूजी होने के कारण लिखित परीक्षा अब 29 जून को सोमवार को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के 500 से अधिक पदों पर चल रही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अब 29 जून को आयोजित की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नीट यूजी परीक्षा के कारण 21 जून को होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि फार्मासिस्ट भर्ती की लिखित परीक्षा 21 जून रविवार को आयोजित करने की सूचना जारी की गई थी। किंतु 21 जून को नीट यूजी होने के कारण लिखित परीक्षा अब 29 जून को सोमवार को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में लू के असर के बीच आंधी और बारिश का कहर, अवध क्षेत्र में हुईं पांच मौतें; कई जानवरों की मौत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 को, पहले 27 मई को घोषित किया गया था; जानें बदलाव की वजह
वैज्ञानिक सहायक, विधि सहायक के लिए 3263 शार्ट लिस्ट
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अधीन वैज्ञानिक सहायक, विधि सहायक, प्रयोगशाला सहायक, अनुश्रवण सहायक व अवर अभियंता के 93 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया की जा रही है। इसके तहत आयोग ने इनके सापेक्ष पीईटी 2025 के आधार पर 3263 अभ्यर्थियों का परिणाम व कट ऑफ जारी किया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।