{"_id":"68da8ea11f54462570058eb4","slug":"up-pgt-exam-scheduled-for-october-15-and-16-cancelled-again-services-selection-commission-explains-the-reaso-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक बार फिर रद्द हुई 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा, सेवा चयन आयोग ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक बार फिर रद्द हुई 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा, सेवा चयन आयोग ने बताई वजह
Mon, 29 Sep 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:25 PM IST
सार
PGT exam: यूपी में प्रवक्ता के पदों को भरने के लिए होने वाली पीजीटी परीक्षा रद्द हो गई है। यह परीक्षा पहले भी रद्द होती रही है।
विज्ञापन
रद्द हुई पीजीटी परीक्षा। सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में प्रवक्ता पदों के लिए 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी। 15 और 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की नोटिस जारी किया है। हालांकि परीक्षा कब होगी, इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
कई बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों व प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए कई बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है। कई बार टालने के बाद पीजीटी परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर और टीजीटी परीक्षा 18 व 19 दिसंबर के लिए तय की गई थी।
विज्ञापन