{"_id":"69403980f2402fb2b1070106","slug":"up-petition-to-transfer-rahul-gandhi-s-case-from-rae-bareli-to-lucknow-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी के केस को रायबरेली से ट्रांसफर करने की याचिका, याची बोला- जान का खतरा, धमकी दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी के केस को रायबरेली से ट्रांसफर करने की याचिका, याची बोला- जान का खतरा, धमकी दी गई
Mon, 15 Dec 2025 10:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:08 PM IST
सार
याचिका वादी और भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की है। उन्होंने रायबरेली में सुनवाई के दौरान जान का खतरा बताते हुए केस ट्रांसफर की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर रायबरेली की एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले को लखनऊ की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने की याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गई है। इस पर 17 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
याचिका वादी और भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की है। उन्होंने रायबरेली में सुनवाई के दौरान जान का खतरा बताते हुए आरोप लगाया है कि 3 नवंबर और 5 दिसंबर को धमकियां दी गईं तथा 12 दिसंबर को हमले की कोशिश हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, फिक्स होगा 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क, ये होंगे बदलाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच
याची के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। इसी आधार पर केस ट्रांसफर की मांग की गई है। याची ने बताया कि वह मंगलवार को हाईकोर्ट से याचिका पर अतिशीघ्र सुनवाई का भी आग्रह करेगा।