{"_id":"692524c17dbdb68db0004aff","slug":"up-petition-filed-seeking-disqualification-of-amethi-mp-kl-sharma-hearing-next-week-details-revealed-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेठी से सांसद केएल शर्मा को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका दायर, अगले सप्ताह सुनवाई; जानिए डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेठी से सांसद केएल शर्मा को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका दायर, अगले सप्ताह सुनवाई; जानिए डिटेल
Tue, 25 Nov 2025 09:08 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 25 Nov 2025 09:08 AM IST
सार
KL Sharma Sharma: अमेठी से कांग्रेस सांसद केएल शर्मा को अयोग्य ठहराने वाली एक याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल की गई।
विज्ञापन
किशोरी लाल शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा को सांसद पद के लिए अयोग्य ठहराने की मांग को लेकर एक अधिकार पृच्छा याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर सुनवायी के लिए कोर्ट ने अगले सप्ताह में सूचीबद्ध करने का आदेशदिया है।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्तिअमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने शकील अहमद खान की याचिका पर दिया है। याचिका में वर्ष 2012 में किशोरी लाल के विरुद्ध रायबरेली के कोतवाली में दर्ज राष्ट्रीय ध्वज अपमान के आरोप व भारतीय दंड संहिता के अन्य धाराओं में दर्ज एक एफआईआर का हवाला देते हुए कहा गया है कि किशोरी लाल ने नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उक्त एफआईआर की बात छिपा ली, लिहाजा वह सांसद के पद पर बने रहने योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन