फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PCS officer Sanjay Kumar suspended on charges of sexually abusing a woman, investigation handed over to Di

यूपी: महिला के यौन शोषण के आरोप में पीसीएस अधिकारी संजय कुमार निलंबित, मंडलायुक्त को सौंपी गई जांच

Wed, 30 Oct 2024 08:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक संजय कुमार के खिलाफ मेरठ की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। 

विज्ञापन
UP: PCS officer Sanjay Kumar suspended on charges of sexually abusing a woman, investigation handed over to Di
प्रदेश सरकार ने लिया सख्त एक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में पीसीएस अधिकारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। वह मौजूदा समय हरदोई में भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में सहायक निदेशक के पद पर तैनात थे। उन्हें राजस्व परिषद से संबंध करते हुए मंडलायुक्त को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, संजय कुमार के खिलाफ मेरठ की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने शासन में शिकायत की कि मेरठ में तैनाती के दौरान पीसीएस अधिकारी ने उसके साथ संबंध बनाया। उसे शादी करने का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि उस पर दबाव बनाकर उसका गर्भपात भी कराया। उसकी शिकायत के बाद पीसीएस अधिकारी का तबादला मेरठ से हरदोई किया गया था।
विज्ञापन


नियुक्ति विभाग ने शिकायत के आधार पर महिला से साक्ष्य मांगे तो पाया गया कि पीसीएस अधिकारी देर रात तक उसके साथ वाट्सएप पर चैट करता था। इसके आधार पर नियुक्ति विभाग ने पीसीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। नियुक्ति विभाग इसके पहले भी शिकायतों की जांच में आरोपित होने वाले चार पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed