फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up pcs exam cancelled

रद्द हुई यूपी पीसीएस की परीक्षा

Mon, 30 Mar 2015 04:44 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
up pcs exam cancelled
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को हुई यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया है। डीजीपी एके जैन ने पेपर लीक होने की पुष्टि की थी। रविवार को इस परीक्षा को रद्द न करने की बात की गई थी।
विज्ञापन


पेपर लीक होने के बाद रविवार को इस परीक्षा को दूसरे सेट के प्रश्न पत्रों के साथ कराया गया था। पेपर लीक होने से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले छात्रों ने खूब कोहराम मचाया था।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीजीपी को तलब किया। उसे बात करने के बाद उन्होंने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि मामले को बढ़ने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी आ रही सूचनाओं के अनुसार यह पेपर लखनऊ स्थित आलमबाग के एक स्कूल से लीक हुआ था। आलमबाग के आदर्श भारती के स्कूल के संचालक ने दो अध्यापकों के साथ मिलकर पेपर का फोटो खीचा था। इसके बाद इसे वाट्सअप पर भेज दिया गया था। गिरफ्तार हुए इन तीनों लोगों से बातचीत चल रही है।

कल नहीं कैंसिल हुआ था पेपर

up pcs exam cancelled

रविवार को जब पेपर के लीक होने की बात आई थी तब डीजीपी ने बताया कि जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। बाद में प्रशासन ने पेपर रद्द न करने की बात की थी

परीक्षा के लिए राजधानी में 148 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में राजधानी के इन केंद्रों पर लगभग 70 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed