फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Patients being transported in unfit ambulances; 772 challaned, 135 seized.

यूपी: अनफिट एंबुलेंसों से ढोए जा रहे मरीज, 772 पर चालान, 135 हुईं सीज

Sat, 10 Oct 2026 07:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 10 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

परिवहन आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई। उन्होंने आगे बताया कि पांच, छह व सात अक्तूबर को चलाए गए अभियान में प्रवर्तन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाली एंबुलेंस पर कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
UP: Patients being transported in unfit ambulances; 772 challaned, 135 seized.
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अनफिट एम्बुलेंसों में मरीजों को ढोया जा रहा है। ऐसे में हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। परिवहन विभाग की ओर से लखनऊ सहित प्रदेशभर में अनफिट और अनधिकृत एंबुलेंस के खिलाफ चलाए गए तीन दिवसीय अभियान में 772 एंबुलेंस के चालान किए गए और 135 एंबुलेंस को सीज किया गया।

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि कार्रवाई परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई। उन्होंने आगे बताया कि पांच, छह व सात अक्तूबर को चलाए गए अभियान में प्रवर्तन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाली एंबुलेंस पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


अभियान का मुख्य उद्देश्य एंबुलेंस सेवाओं में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। अनफिट और अनधिकृत एंबुलेंस का संचालन मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक अभिलेख पूरे रखें। इनमें वैध परमिट, पंजीकरण और फिटनेस प्रमाणपत्र शामिल हैं। अवैध और अनफिट वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed