{"_id":"69b22f95792a3db6e4048d80","slug":"up-passing-out-parade-of-57-000-soldiers-on-april-20-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड, 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 57 हजार सिपाहियों की 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड, 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम, सीएम होंगे शामिल
Thu, 12 Mar 2026 08:44 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:44 AM IST
सार
प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी में करने की तैयारी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे करीब 57 हजार सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आगामी 20 अप्रैल को होगी। प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी में करने की तैयारी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। बीते वर्ष 15 जून को वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के बाद जुलाई माह से प्रशिक्षण देना शुरू किया गया था। हालांकि इनमें से करीब 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया। शेष करीब 57 हजार अभ्यर्थियों का नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण आगामी 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तेल कंपनियों का दावा, यूपी में पेट्रोल डीजल व एलपीजी का कोई संकट नहीं, सीएम की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नया फॉर्मूला : समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री, डीएम-एसएसपी के साथ बैठेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष भी
वर्तमान में प्रशिक्षु सिपाहियों की इनडोर और आउटडोर परीक्षाओं का आयोजन सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों में किया जा रहा है। इसके बाद सभी प्रशिक्षु अभ्यर्थियों की पासिंग आउट परेड होगी, फिर वे प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे।
12 हजार से अधिक महिलाएं : प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सिपाही मिलने जा रहे हैं। इनमें 12 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर अपना अहम योगदान देंगी।
तेज हुई आयोजन की तैयारियां
डीजी प्रशिक्षण राजीव सबरवाल का कहना है कि सिपाही नागरिक पुलिस के करीब 57 हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण आगामी 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड का आयोजन प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका आयोजन सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर होगा।