फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Passenger trains closed during Corona period will start running from tomorrow, fare will be reduced, train

यूपी: कोरोना काल में बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें कल से चलनी होंगी शुरू, किराया होगा कम, बदलेगा ट्रेन नंबर

Sun, 30 Jun 2024 05:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 30 Jun 2024 05:17 PM IST
सार

Passenger trains: कोराना काल में बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें एक जुलाई से फिर से चलने शुरू हो जाएंगी। इन ट्रेनों का किराया कम होगा साथ ही इनका नंबर भी बदल जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP: Passenger trains closed during Corona period will start running from tomorrow, fare will be reduced, train
एक जुलाई से शुरू होंगी पैसेंजर गाड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कम किराए में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पहली जुलाई से लखनऊ मंडल की 24 स्पेशल ट्रेनों को नियमित नंबरों के साथ चलाया जाएगा। इनका किराया भी कम हो जाएगा। कोराना काल में नियमित नंबर वाली ट्रेनों को स्पेशल बनाया गया था। इससे इनका किराया बढ़ गया था। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहली जुलाई से फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15733/43 होगा। बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस का नंबर 15734/44 होगा। लखनऊ-कानपुर मेमू 64203, कानपुर-लखनऊ मेमू 64204, लखनऊ-कानपुर मेमू 64211, कानपुर-लखनऊ मेमू 64212, कानपुर-लखनऊ मेमू 64214, अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू 64215, लखनऊ-अयोध्या कैंट मेमू 64216, उतरेटिया-कानपुर मेमू 64255, शिवपुर-उतरेटिया मेमू 64281, उतरेटिया-शिवपुर मेमू 64282, प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर 54253, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर 54254, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर 54331, बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 54332, लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर 54337 व शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर 54338 नंबर से चलाई जाएगी। उत्तर रेलवे के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के नंबर बदलकर पुराने नियमित नबंर किए जा रहे हैं। इससे किराया कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एक से पांच जुलाई तक कई ट्रेनें निरस्त
 गोंडा रेलखंड पर तीसरी लाइन गोंडा-बुढ़वल के निर्माण के चलते गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों के प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके चलते एक से पांच जुलाई तक कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 04242 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू, 04260 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू, 04259 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू, 04241 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू, 04257 मनकापुर-अयोध्या धाम जं. मेमू, 04258 अयोध्या धाम जं.-मनकापुर मेमू पहली से चार जुलाई तक, 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस तीन तक, 14233 मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो से चार तक और 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस पांच को निरस्त रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजनेट होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed