फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pankaj Chaudhary reduces his fleet; Suresh Khanna travels to the Vidhan Bhavan by bicycle; Minister Dinesh

UP: पंकज चौधरी ने घटाई फ्लीट, साइकिल से विधानभवन गए सुरेश खन्ना; ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप

Thu, 14 May 2026 10:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 14 May 2026 10:50 PM IST
सार

Pankaj Chaudhary ने अपनी फ्लीट के वाहन कम किए, जबकि Suresh Khanna साइकिल से विधानभवन पहुंचे। मंत्री Dinesh Pratap Singh ई-रिक्शा से दफ्तर गए।

विज्ञापन
UP: Pankaj Chaudhary reduces his fleet; Suresh Khanna travels to the Vidhan Bhavan by bicycle; Minister Dinesh
मंत्री साइकिल लेकर निकले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की वजह से पेट्रोलियम उत्पादों की बचत करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपनी फ्लीट के वाहनों की संख्या कम कर दी तो दूसरी ओर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास 10 कालिदास मार्ग से विधानसभा स्थित अपने कार्यालय तक साइकिल से गए। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय जाने के लिए ई-रिक्शा की सवारी की।

विज्ञापन


वहीं आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने वाराणसी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सिंगल कार का प्रयोग शुरू किया। महापौर अशोक तिवारी गुरुवार को आवास से पैदल ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे। गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्कॉर्ट वाहन का इस्तेमाल बंद कर दिया। 
विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने भी अपना काफिला छोटा कर दिया। अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयंत कुमार ने अपने सुरक्षा वाहन नगर निगम को वापस कर दिया। बाराबंकी में डीएम ईशान प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल गए। उन्होंने अपना एस्कॉर्ट वाहन भी हटा दिया। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

पीएम की अपील के बाद विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण के समस्त कार्यक्रमों को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। यह जानकारी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लेंगे।

वीसी से की बैठक

वहीं दूसरी ओर पीएम की अपील के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर कार्यालय आएं। बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करें। सभी कुलपति, निदेशालय के अधिकारी, शिक्षण संस्थाएं इस अभियान को अपने-अपने संस्थानों में प्रभावी ढंग से लागू करें।

 

निजी संस्थान वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को प्रोत्साहित करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि, किसानों, प्राइवेट संस्थान, आमजन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करें। निजी संस्थान वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को प्रोत्साहित करें।

साइकिल से कार्यालय जाने का निर्णय लिया

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, डीजल एवं पेट्रोल की बचत करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करने पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा व्यय होती है। मैंने खुद सप्ताह में एक दिन साइकिल से कार्यालय जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed