Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Panic erupts on Tejas Express after fire alarm goes off; female passenger injured in the commotion; alarm

UP: तेजस में फायर अलार्म बजने से अफरातफरी...महिला यात्री गिरकर चोटिल; सिगरेट पीने से बजा था

Thu, 15 Jan 2026 09:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 15 Jan 2026 09:47 PM IST
सार

कानपुर सेंट्रल पर तेजस एक्सप्रेस में फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मच गई। घबराहट में एक महिला यात्री गिरकर घायल हो गई। रेलवे के अनुसार किसी यात्री के सिगरेट पीने से अलार्म सक्रिय हुआ था। शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Panic erupts on Tejas Express after fire alarm goes off; female passenger injured in the commotion; alarm
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस बीते बुधवार रात जब कानपुर पहुंची तो एसी चेयरकार का फायर अलार्म अचानक बज उठा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अफरातफरी में एक महिला यात्री गिरकर घायल हो गई। यात्री के परिजनों ने इसकी शिकायत रेलवे में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसी यात्री ने सिगरेट जलाने पर फायर अलार्म सक्रिय हो गया था। मामला गाड़ी संख्या 82502 तेजस एक्सप्रेस का है। बुधवार दोपहर ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन के लिए रवाना हुई थी। 
विज्ञापन


रात करीब पौने नौ बजे ट्रेन कानपुर स्टेशन पहुंची थी। अचानक ट्रेन के एसी चेयरकार बोगी सी-7 का फायर अलार्म सिस्टम अचानक बजने लगा। फायर अलार्म बजते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आग की आशंका में यात्री इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में फायर अलार्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई

सीट नंबर 24 पर यात्रा कर रही महिला गिरकर घायल हो गई। उनके बेटे सत्यम मिश्र ने रेलवे में फायर अलार्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस बाबत आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस में कई आधुनिक सेंसर लगे हैं। 



ट्रेन जब कानपुर पहुंची तो बोगियों के गेट खुले हुए थे। प्लेटफार्म या बोगी के शौचालय में किसी यात्री ने सिगरेट जलाई थी, जिसकी वजह से अलार्म बज उठा। सूचना मिलते ही अलार्म को बंद कर बोगी के शौचालय की जांच की गई। लेकिन यात्री या जलती हुई वस्तु नहीं मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed