फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Panchayat election notification will be released between 24 to 26, elections will be held by April 30

यूपी : 24 से 26 के बीच जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, 30 अप्रैल तक करा दिए जाएंगे चुनाव

Mon, 08 Mar 2021 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
UP: Panchayat election notification will be released between 24 to 26, elections will be held by April 30
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं के त्रि स्तरीय चुनाव का एलान 24 से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 75 जिला पंचायतों, 826 विकास खंडों और 58,194 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरण में कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


आयोग के अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का निर्धारण 17 मार्च तक करना है। आरक्षण का निर्धारण करने के बाद उसे अंतिम रूप देने में 3 से 4 दिन का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि 22 मार्च तक आयोग को आरक्षण निर्धारण की सूची मिलने के बाद आयोग उसे जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजेगा। उसके बाद आयोग की ओर से चुनाव कराने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के प्रस्ताव के बाद विभाग पहली अधिसूचना जारी करेगा। उसके अगले दिन आयोग पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान और  आचार संहिता लागू होने की घोषणा करेगा। उन्होंने बताया कि चार चरण में चुनाव कराए जाएंगे। प्रत्येक चरण में 3 से 4 दिन का अंतर होगा। पहली बार एक चरण एक जिला की पद्धति से प्रत्येक जिले में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत राज विभाग के अधिकारी ने बताया कि 19  मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार और सतारूढ़ दल तीन से चार दिन तक प्रत्येक जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे। लिहाजा विभाग की ओर से  24 मार्च तक ही अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके अगले दिन 25 मार्च या 26 मार्च तक आयोग अधिसूचना जारी करेगा। उधर, सतारूढ़ दल भाजपा ने 25 मार्च को अधिसूचना जारी होने के अनुमान के आधार पर चुनाव की तैयारियों को अंजाम देना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed