फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Over 5.77 lakh claims and objections filed in the Special Investigation Report (SIR), SP and BJP most acti

UP: एसआईआर में 5.77 लाख से ज्यादा दावे-आपत्तियां, सबसे ज्यादा सक्रिय सपा और भाजपा; जानें अपडेट

Thu, 15 Jan 2026 10:30 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 15 Jan 2026 10:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 5.77 लाख से अधिक दावे-आपत्तियां दर्ज की गईं। इसमें सबसे ज्यादा सक्रिय समाजवादी पार्टी और भाजपा रहीं। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार सभी दावों का नियमानुसार सत्यापन कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Over 5.77 lakh claims and objections filed in the Special Investigation Report (SIR), SP and BJP most acti
SIR - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्य चुनाव अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) बुलेटिन के अनुसार 6 जनवरी से 14 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) के बीच प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों से कुल 5,77,444 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 

विज्ञापन


यह दावे-आपत्तियां ड्राफ्ट मतदाता सूची (1,25,55,6025 मतदाता) के सापेक्ष दाखिल की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा दावे-आपत्तियां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की ओर से आई हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने कुल 1,60,605 बीएलए के माध्यम से दावे-आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनमें 4,801 नाम शामिल करने और 45 नाम हटाने से जुड़े मामले हैं। कांग्रेस से 95,077 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें 574 शामिलीकरण के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने 1,53,469 दावे-आपत्तियां दीं, जिनमें 957 नाम जोड़ने और 6 हटाने के मामले शामिल हैं। आम आदमी पार्टी से 5,609 दावे आए। सीपीआई (एम) से 315 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं। राज्य स्तरीय दलों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे रही। पार्टी की ओर से 1,56,972 दावे-आपत्तियां दी गईं, जिनमें 2,028 नाम जोड़ने और 47 नाम हटाने के मामले हैं।

5,397 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं

अपना दल (एस) से 5,397 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं। इन सभी दलों को मिलाकर कुल 8,442 शामिलीकरण और 98 विलोपन (डिलीशन) से जुड़े मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले फॉर्म-6 के जरिए 16,18,574 आवेदन नाम जोड़ने के लिए मिले।

फॉर्म-7 के तहत 49,399 आवेदन नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद सीधे मतदाताओं से फॉर्म-6/6ए के जरिए 3,43,786 आवेदन शामिलीकरण के लिए आए। फॉर्म-7 के तहत 4,558 आवेदन विलोपन के लिए दर्ज किए गए।



जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 2(जी) के तहत किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता के संबंध में कोई भी हलफनामा शामिलीकरण या विलोपन के लिए प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र दावों और आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक सत्यापन के बाद ही नामों को अंतिम मतदाता सूची में जोड़ा या हटाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed