फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Order issued for online transfer in aided secondary schools of UP

UP: एडेड माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन तबादले का आदेश जारी, आठ महत्वाकांक्षी जिलों में परस्पर तबादले ही होंगे

Sat, 07 Jun 2025 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

यूपी के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन तबादले करने का आदेश जारी हो गया है। वहीं, आठ महत्वाकांक्षी जिलों में परस्पर तबादले ही होंगे।

विज्ञापन
UP: Order issued for online transfer in aided secondary schools of UP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह पहली बार है जब एडेड माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को ऑनलाइन तबादले का अवसर मिलेगा। वहीं, आठ महत्वाकांक्षी जिलों में परस्पर तबादले ही होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में लगभग हर काम ऑनलाइन ही हो रहा है पर एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के तबादलों के लिए अभी तक ऑफलाइन प्रक्रिया ही अपनाई जा रही थी। इससे एडेड कॉलेजों के शिक्षकों में काफी रोष था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने भी उठाया था।
विज्ञापन


एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का कहना था कि तबादले कि लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का आदेश दिया गया है, लेकिन इसे अभी तक प्रभावी नहीं किया गया है। उन्होंने विभागीय अफसरों पर निर्णय नहीं लेने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे को शिक्षक विधायकों ने सदन में भी उठाया था। शिक्षकों ने कहा था कि विभाग जहां पद खाली हैं, वहां का ब्योरा ऑनलाइन करे और शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लेकर तबादला करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने आरोप लगाया था कि जिस विद्यालय से तबादला होना है और जहां तबादला लेना है, उसकी एनओसी से लेकर तैनाती तक में शोषण होता है। इस पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जाए। उन्होंने मांग की थी कि अगर शिक्षक के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे हैं तो एक निर्धारित समय में एनओसी जारी करने का भी आदेश दिया जाना चाहिए। तभी पारदर्शी तरीके से तबादला प्रक्रिया पूरी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed