फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Opportunity for government jobs – recruitment announced for 1,784 'Combined Lower Subordinate' posts; appl

यूपी: सरकारी नौकरी का मौका, संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर निकली भर्ती, इन तारीख कर सकेंगे आवेदन

Fri, 16 Oct 2026 07:18 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 16 Oct 2026 07:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा के 1784 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन में योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
UP: Opportunity for government jobs – recruitment announced for 1,784 'Combined Lower Subordinate' posts; appl
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रदेश में विभिन्न विभागों के अधीन संयुक्त अवर अधीनस्थ (इंटर स्तर) के 1784 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इसके लिए दस नवंबर से एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन आठ दिसंबर तक होगा।

विज्ञापन


भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए पीईटी 2025 के आधार पर अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पीईटी नंबर से भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि लिखित परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार संयुक्त अवर अधीनस्थ भर्ती में विभिन्न विभागों के वाणिज्य कर संग्रह अमीन, भूमि अर्जन अमीन, भंडार पाल एवं लिपिक, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक, गृहमाता, सारणीयक, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, फार्म लिपिक, बिक्री कर्ता आदि पद शामिल हैं। इनके लिए आयु, योग्यता आदि की विस्तृत जानकारी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि भर्ती में 100 नंबर की दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी। इसमें माइनस मार्किंग होगी। आयोग की वेबसाइट पर इसका पाठयक्रम व विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए गए हैं। अभ्यर्थी इसे पूरी तरह पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि वे सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद आवेदन फार्म का प्रिंटआउट भी प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed