{"_id":"6a721f9cdfb9fac7890b0911","slug":"up-online-admission-applications-for-the-2026-27-iti-session-open-until-august-7-guidelines-issued-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईटीआई में सत्र 2026-27 के ऑनलाइन प्रवेश आवेदन 07 अगस्त तक, दिशा-निर्देश जारी किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईटीआई में सत्र 2026-27 के ऑनलाइन प्रवेश आवेदन 07 अगस्त तक, दिशा-निर्देश जारी किए गए
Tue, 04 Aug 2026 10:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:51 PM IST
सार
पंजीकरण शुल्क के रूप में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये (तीन सौ मात्र), अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये (दो सौ पचास मात्र) एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये (एक सौ मात्र) शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राजकीय तथा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में संचालित विभिन्न व्यवसायों, टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों एवं पी०पी०पी० मॉडल पर संचालित राजकीय संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में सत्र 2026-27 के प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश आवेदन की तिथि को विस्तारित किया गया है। अब अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 04 अगस्त के स्थान पर दिनांक 07 अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग एवं अधिशासी निदेशक एस.सी.वी.टी. अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में यदि कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसके संशोधन हेतु 02 दिन (48 घंटे) का समय प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सहायता हेतु विस्तृत विवरणी (दिशा-निर्देश) ई-फार्म के रूप में परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
प्रवेश हेतु पंजीकरण शुल्क के रूप में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये (तीन सौ मात्र), अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये (दो सौ पचास मात्र) एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये (एक सौ मात्र) शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
आवेदन संबंधी किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज, लखनऊ के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष 0522-2336115, व्हाट्सएप नंबर 9628372929 अथवा ई-मेल help@admissionscvtup.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।