{"_id":"6532979389ed5b76f803d64a","slug":"up-one-consolidation-officer-dismissed-and-three-suspended-over-irregularities-in-consolidation-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चकबंदी में अनियमितता पर एक चकबंदी अधिकारी बर्खास्त और तीन निलंबित, एफआईआर हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चकबंदी में अनियमितता पर एक चकबंदी अधिकारी बर्खास्त और तीन निलंबित, एफआईआर हुई दर्ज
Fri, 20 Oct 2023 08:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:36 PM IST
सार
चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि चकबंदी में लापरवाही और लेटलतीफी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने चकबंदी में अनियमितता कर सरकारी भूमि के नुकसान के आरोप में सिद्धार्थनगर के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी सम्प्रति सहायक चकबन्दी अधिकारी कामता प्रसाद को बर्खास्त किया है। वहीं एक चकबंदी अधिकारी और दो बंदोबस्त अधिकारी को निलंबित किया है। चकबंदी में अनियमितता पर दो चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि चकबंदी में लापरवाही और लेटलतीफी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि चकबंदी कार्यों में शिथिलता बरतने एवं मानक के अनुसार काम न करने पर बलिया के बंदोबस्त अधिकारी अनिल कुमार और सीतापुर के बंदोबस्त अधिकारी संतोष कुमार को निलंबित किया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार कार्य नहीं करने पर मऊ के चकबंदी अधिकारी अशफाक आलम अंसारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तत्कालीन चकबंदी अधिकारी सम्प्रति सहायक चकबंदी अधिकारी कामता प्रसाद को सिद्धार्थनगर के ग्राम गढावर में सरकारी भूमि को क्षति पहुंचाने को दोषी पाया गया है। विभागीय कार्यवाही में उनके खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर उन्हें बर्खास्त किया है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के चकबंदी अधिकारी बृजेश कुमार शर्मा व महराजगंज के चकबंदी अधिकारी ऐश मुहम्मद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन