फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP on top in Prime Minister Housing Scheme-Urban

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में यूपी फिर अव्वल, आंध्र प्रदेश को मिला दूसरा स्थान

Tue, 03 Dec 2019 11:12 AM IST
शाहरुख खान ब्यूूराे, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूूराे, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
UP on top in Prime Minister Housing Scheme-Urban
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई) के तीनों घटक में देश में सबसे अधिक मकान बनाने की डीपीआर व निर्माण कार्य पूरा करने के मामले में यूपी ने फिर से बाजी मारी है। 
विज्ञापन


तीनों घटकों में अब तक जहां 1441628 मकान बनाने की डीपीआर केंद्र से स्वीकृत हो चुकी है, वहीं ‘लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास’ (बीएलसी) घटक में सर्वाधिक 12.58 लाख से अधिक मकान बनाने की डीपीआार स्वीकृत कराने के मामले में यूपी ने देश के पहले राज्य के स्थान पर कब्जा बरकरार रखा। 
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश (9,14 028) और तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश (5,54, 391) है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पीएमएवाई की प्रगति की समीक्षा के दौरान अक्तूबर तक स्वीकृत डीपीआर के आधार पर यूपी को पहला स्थान मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमएवाई-शहरी के नोडल एजेंसी के तौर पर काम रहे ‘राज्य नगरीय विकास अभिकरण’ (सूडा) के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के मुताबिक सूडा के स्तर पर की जा रही नियमित निगरानी की वजह से प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की है।

निदेशक ने बताया कि स्वीकृत डीपीआर में से 3.46 लाख मकानों के निर्माण का काम तो पूरा भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीएलसी घटक में सर्वाधिक मकान बनाने के डीपीआर को मंजूरी लेकर यूपी तो लगातार तीसरे साल पहले नंबर पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed