फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On the lines of Gujarat, bus stands will be set up on contract in the state

यूपी: गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में ठेके पर उठेंगे बस अड्डे, यूपी रोडवेज को मिलेगी करार में तय राशि

Wed, 22 Nov 2023 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Nov 2023 09:13 PM IST
सार

बोर्ड बैठक में रोडवेज ने इस प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी है। रोडवेज का लक्ष्य यही है कि किसी एक व्यक्ति या संस्था को पूरा बस स्टेशन ही कॉन्ट्रैक्ट पर दे दिया जाए, जिससे बार-बार के टेंडर का झंझट खत्म हो जाए। 

विज्ञापन
UP: On the lines of Gujarat, bus stands will be set up on contract in the state
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुजरात की तर्ज पर अब यूपी के बस अड्डे भी ठेके पर उठाए जाएंगे। इन बस अड्डों को व्यक्ति, संस्था आदि ले सकती हैं। इसके बाद बस अड्डे की दुकानों आदि के टेंडर वही कराएंगे, जिसके एवज में रोडवेज को तय धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड बैठक में रोडवेज ने इस प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी है। रोडवेज का लक्ष्य यही है कि किसी एक व्यक्ति या संस्था को पूरा बस स्टेशन ही कॉन्ट्रैक्ट पर दे दिया जाए, जिससे बार-बार के टेंडर का झंझट खत्म हो जाए। रोडवेज अपने 20 परिक्षेत्रों के 302 बस स्टेशनों पर हजारों यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए इस तरह की योजना तैयार कर रहा है। अधिकारी बताते हैं कि एक ही व्यक्ति, संस्था या संगठन को बस स्टेशन किराए पर दिए जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


अभी तमाम दुकानें किराए पर ही नहीं उठ पाती हैं, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर खानपान नहीं मिल पाता है। बस अड्डों पर कैंटीनें, स्टॉल्स सालों से खाली पड़े हैं, जिससे रोडवेज को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि रोडवेज के पास जो 300 से अधिक बस स्टेशन हैं, उनमें से 249 अपने स्वामित्व वाले परिसर हैं और 51 किराए में हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशन पर निगम के पास आमतौर पर शौचालय, बुकिंग कार्यालय, पीने के पानी की सुविधा, समयसारिणी डिस्प्ले, पूछताछ काउंटर, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, रोशनी, पंखे, सीट रहती हैं, लेकिन खानपान स्टॉल्स किराए पर दी जाती हैं। इतना ही नहीं बस स्टेशनों पर प्रतिदिन 16 से 17 यात्री आते हैं, जो ग्यारह हजार से अधिक बसों से सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम को नुकसान नहीं 
बोर्ड बैठक में इस पर फैसला लिया गया है। टेंडर में इसे शामिल कर लिया गया है। व्यक्ति, संगठन, संस्थान आदि बस स्टेशन को एक साथ ठेके पर ले सकते हैं। ऐसा होने से परिवहन निगम का नुकसान नहीं होगा, साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।-मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed