फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Oil tanker overturned on Barabanki-Gonda road

यूपी: बाराबंकी-गोंडा मार्ग में पलटा केमिकल से भरा हुआ टैंकर, लगी भीषण आग, घंटों बंद रहा हाइवे, तस्वीरें

Sun, 20 Aug 2023 09:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Aug 2023 09:25 AM IST
सार

यूपी के बाराबंकी- गोंडा मार्ग में रविवार की भोर में केमिकल लदा टैंकर पलट गया। इससे केमिकल पूरी सड़क पर फैल गया।

विज्ञापन
UP: Oil tanker overturned on Barabanki-Gonda road
तेल से भरा हुआ टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी- गोंडा मार्ग में रविवार की भोर में केमिकल लदा टैंकर पलट गया। इससे केमिकल पूरी सड़क पर फैल गया। बाद में इसमें आग भी लग गई। आग को पूरी तरह से बुझाने में कई घंटे लगे। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और फायर विग्रेड की गाड़ियां पहुंच गयी हैं। इस वजह से करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन


 बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह केमिकल लाद कर बाराबंकी की ओर जा रहा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में टैंकर आग का गोला बन गया। भीषण आग के कारण हाइवे पर यातायात हो गया ठप हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसे लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान करीब चार घंटे यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

 

किसी वाहन ने मारी टक्कर

UP: Oil tanker overturned on Barabanki-Gonda road
तेल से भरा हुआ टैंकर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार बाराबंकी बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र में पशु बाजार के पास भोर करीब 3:45 बजे एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संभवत टैंकर में किसी वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस मौके पर पहुंची तो टैंकर जल रहा था। आग की लंबी लपटें उठ रही थी। आनन फानन बाराबंकी और रामनगर से फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब डेढ़ घंटे तक लगातार पानी की बौछारें भी कोई असर नहीं कर सकीं। 

चार घंटे बंद रहा यातायात

UP: Oil tanker overturned on Barabanki-Gonda road
तेल से भरा हुआ टैंकर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बाराबंकी बहराइच हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। 7:00 बजे के बाद आग की लपटे ठंडी हुई। पुलिस ने क्रेन कर पूरी तरह से जल चुके टैंकर को हाईवे से अलग करवाया। यातायात बढ़ने के कारण हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। करीब 8:00 बजे यातायात पूरी तरह बहाल हुआ। मसौली के थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि, टैंकर में कोई केमिकल लदा था। इसकी जांच फायर बिग्रेड द्वारा की जा रही है। यातायात बहाल कर दिया गया है। मौके पर चालक या कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस टैंकर के चालक और मालिक का पता लगाने में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed