फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Nursing colleges to open in 14 districts, including Sultanpur and Amethi.

यूपी: सुल्तानपुर व अमेठी सहित 14 जिलों में खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज, एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर बना प्लान

Fri, 18 Sep 2026 08:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 18 Sep 2026 08:58 AM IST
सार

यूपी में 14 नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने को लेकर शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में नर्सिंग की 840 सरकारी सीटें बढ़ेंगी। इनका संचालन शैक्षिक वर्ष 2027-28 से शुरू होगा।

विज्ञापन
UP: Nursing colleges to open in 14 districts, including Sultanpur and Amethi.
यूपी में नर्सिंग सीटों की बढ़ेगी संख्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 14 नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे। इन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित किया जाएगा। हर कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60-60 सीटें होंगी। इससे प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की करीब 840 सीटें बढ़ेंगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर हर जिले में एक नर्सिंग कॉलेज खोलने की रणनीति बनाई है। प्रदेश में अभी 23 कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई हो रही है। इनमें करीब 1400 सीटें हैं। 235 निजी नर्सिंग कॉलेजों में करीब 11 हजार सीटें हैं। प्रदेश सरकार की ओर से अगस्त माह में नर्सिंग कॉलेज बढ़ाने की योजना तैयार की गई। शासन ने 14 जिलों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। हर कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60-60 सीटें होंगी। इनका संचालन शैक्षिक वर्ष 2027-28 से शुरू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विवेक हत्याकांड: पत्नी कल्पना बोली- आठ साल लड़ाई लड़ने के बाद भी न्याय नहीं मिला, बच्चों से क्या कहूंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी बोले- सैफई महोत्सव और बर्मिंघम की बग्गी में उलझीं सरकारों के पास कारीगरों के लिए नहीं थी फुर्सत


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में होगा संचालन : नए खुलने वाले नर्सिंग कॉलेजों के संचालन की जिम्मेदारी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे पाठ्यक्रम संचालन के लिए नियामक संस्थाओं के आदेश एवं निर्देश और मानकों का अध्ययन कर लें। उनका हर हाल में पालन किया जाए।

इन जिलों में खुलेंगे : मिर्जापुर, हरदोई, प्रतापगढ़, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, एटा, गाजीपुर, पुर, सोनभद्र, कौशांबी, शांबी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी और बिजनौर के चिकित्सा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दी गई है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि जल्द ही अन्य स्वशासी महाविद्यालयों में भी नर्सिंग कॉलेजों को खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed