{"_id":"aecb89fd6136047b8c04d18b31c3affe","slug":"up-nudget-for-2015-16-at-24-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बजट घोषणा की तारीख तय, प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बजट घोषणा की तारीख तय, प्लान तैयार
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा में वर्ष 2015-16 का बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किया गया।
कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
18 फरवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी।
24 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद अलग-अलग विभागों के बजट पेश किए जाएंगे और चर्चा के बाद उसे पारित कराया जाएगा।
विधानमंडल का बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह तक चलने की संभावना है।