फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now more earnings for driving more than the fixed km, contract driver-operator will be able to do additional duty

यूपी : अब तय किमी से अधिक बस चलाने पर अधिक कमाई, संविदा चालक-परिचालक अतिरिक्त ड्यूटी कर सकेंगे

Thu, 20 Jan 2022 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Jan 2022 11:07 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UP: Now more earnings for driving more than the fixed km, contract driver-operator will be able to do additional duty
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अब उत्कृष्ट व उत्तम श्रेणी के संविदा चालक-परिचालक तय किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर अधिक कमाई कर सकेंगे। इसके तहत संविदा चालक-परिचालक तय दिन और किलोमीटर पूरा करने के बाद अतिरिक्त ड्यूटी करके बस का संचालन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट श्रेणी में 17,600 रुपये वेतन पाने वाले चालक व परिचालक को 6,000 किमी व 24 दिन जबकि उत्तम श्रेणी में 14,600 रुपये पाने वाले को 5,000 किमी व 22 दिन बस का संचालन करना पड़ता है।
विज्ञापन


अब दोनों श्रेणी के संविदा चालक व परिचालक क्रमश: तय 24 और 22 दिन के बाद भी बस चलाना चाहें तो पूरी छूट होगी। उनको 1.59 रुपये प्रति किमी के रेट से अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह फैसला चार जनवरी की निदेशक मंडल की बैठक में मंजूर हुुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed