फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now fighter planes, titanium equipment for submarines will be made in Lucknow, four new plants will be es

यूपी: अब लखनऊ में बनेगें लड़ाकू विमान, पनडुब्बी के टाइटेनियम उपकरण, चार नए संयंत्र होंगे स्थापित

Sat, 10 May 2025 06:33 AM IST
रोहित मिश्र जर्नादन मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
जर्नादन मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 May 2025 06:33 AM IST
सार

Fighter planes will be made in Lucknow: डिफेंस निर्माण के क्षेत्र में लखनऊ ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। यहां अब लड़ाकू विमान के साथ पनडुब्बियो के उपकरण भी बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Now fighter planes, titanium equipment for submarines will be made in Lucknow, four new plants will be es
यूपी में बनेंगे लड़ाकू विमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाइटेनियम और सुपर अलॉय मैटेरियल से बने उपकरणों की यूरोप से अपूर्ति में देरी के कारण एचएएल को तेजस मार्क-2 के जी-4, वन-4 इंजन तैयार करने में देरी हुई। अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, अब इन दोनों धातुओं से बने फाइटर जेट, सबमरीन, स्पेस क्राफ्ट और एयरोइंजन में लगने वाले खास उपकरणों का निर्माण लखनऊ में ही किया जाएगा। इसके लिए पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड यहां कॉम्प्लेक्स स्थापित कर रही है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को ब्रह्मोस नेक्स्ट जेनेरेशन मिसाइल उत्पादन केंद्र के सामने बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन करेंगे। बता दें कि पीटीसी इंडस्ट्रीज एयरोस्पेस, डिफेंस और इंडस्ट्रियल सेक्टर में महत्वपूर्ण उपकरण बनाने वाली निजी कंपनी है। टाइटेनियम और सुपर अलॉय मैटेरियल के खास उपकरणों के लिए देश को जर्मनी, फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। डिफेंस कॉरिडोर के सामने 50 एकड़ में बनने वाले स्ट्रैटजिक मैटेरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स में पांच मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगेंगे। यहां एक स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और एक्सिलेंस अकादमी भी बनेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चार और संयंत्र होंगे स्थापित

1. एयरोस्पेस प्रशेशन कास्टिंग प्लांट
2. एयरोस्पेस फोर्ज्ड शाप एंड मिल प्रोडक्ट
3. एयरोस्पेस प्रशेशन मशीनिंग प्लांट
4. स्ट्रैटजिक पाउडर मैटर्लिजी फैसिलिटी

शोध के लिए खुलेगी अकादमी 
लखनऊ में फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट, सबमरीन समेत रक्षा क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरणों का निर्माण होगा। रक्षा क्षेत्र में अध्ययन व शोध के लिए अकादमी और शोध केंद्र भी खुलेगा।- सचिन अग्रवाल, चेयरमैन और एमडी, पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
 

यूपी: युद्ध की आशंकाओं के चलते 1882 लोगों ने रद्द कराईं चंडीगढ़ और जम्मू की टिकटें, चार उड़ानें भी हुईं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed