फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India Pakistan Tension Leads to flight train Cancellations to Jammu-Kashmir Chandigarh border areas UP news

यूपी: युद्ध की आशंकाओं के चलते 1882 लोगों ने रद्द कराईं चंडीगढ़ और जम्मू की टिकटें, चार उड़ानें भी हुईं निरस्त

Sat, 10 May 2025 06:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 May 2025 06:02 AM IST
सार

Four flights cancelled: भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए कश्मीर या पंजाब की तरफ जा रहे लोगों ने अपनी यात्राएं कैंसिल करा दी गई है। ट्रेन और विमानों पर इसका असर पड़ा है। 

विज्ञापन
India Pakistan Tension Leads to flight train Cancellations to Jammu-Kashmir Chandigarh border areas UP news
तनाव के चलते विमान हुए रद्द। - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा पर तनाव बढ़ने से लोग लखनऊ से जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त कर रहे हैं। 1882 मुसाफिर टिकट रद्द करवा चुके हैं। उधर, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जोश हाई है।जम्मू-कश्मीर, पंजाब व राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बृहस्पतिवार की रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन व मिसाइल से हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इस तनातनी के चलते गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन, निजी व अन्य कार्यों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले लोग अब यात्रा निरस्त करवा रहे हैं।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी, बेगमपुरा, माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों पर चलती हैं। लखनऊ से रोजाना जम्मू के लिए औसतन 1500 यात्री रवाना होते हैं। ऐसे ही लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से लोग चंडीगढ़ जाते हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अगले एक हफ्ते के अंदर जिनके जम्मू व चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक थे, उनमें से 1882 ने टिकट निरस्त करवा दिया है। इनमें अधिकतर यात्री वे हैं, जिन्होंने आईआरसीटीसी के एप से टिकट बनवाए थे। शुक्रवार को चारबाग सहित अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों से भी टिकट निरस्त करवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : रोजाना 300 पंजीकरण

तीन जुलाई में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों का जोश हाई है। लखनऊ में रोजाना करीब 300 सौ श्रद्धालु पंजीकरण करवा रहे हैं। यही वजह है कि जम्मू जाने वाली बेगमपुरा, कोलकाता जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग शुरू हो गई है। स्लीपर से एसी बोगियों तक में वेटिंग का आंकड़ा 50 से 60 के बीच चल रहा है।

चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानें निरस्त

 पाकिस्तान से बढ़ती तनातनी के बीच शुक्रवार को लखनऊ से चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6ई 6552 रद्द कर दी गई। ऐसे ही चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 146 निरस्त रही।  

राजस्थान के किशनगढ़ की फ्लाइट एस 5- 222 और एस5-223 भी निरस्त कर दी गईं। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान के लिए समय से पहले पहुंचने व जांच में सहयोग की अपील की है। सुरक्षा और हवाई अड्डे के कर्मियों के साथ सहयोग करने, फ्लाइट से जुड़ी सही जानकारी लखनऊ हवाई अड्डे के सोशल मीडिया चैनलों व एयरलाइनों से लेने की अपील की गई है। एयर इंडिया प्रशासन ने तीन घंटे पहले पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: सीमा पर तनाव के चलते प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर चल रहे कर्मियों को तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed