फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now contract workers in the state will also have face attendance, attendance record will be maintained thr

यूपी: प्रदेश में अब संविदा कर्मियों की भी होगी फेस अटेंडेंस, ऐप के माध्यम से रखा जाएगा हाजिरी का रिकॉर्ड

Wed, 19 Mar 2025 11:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Mar 2025 11:10 PM IST
सार

Contract workers in UP: यूपी में बिजली विभाग के कर्मियों पर अब सख्ती की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब संविदाकर्मियों की भी फेस अटेंनडेंस होगी। 
 

विज्ञापन
UP: Now contract workers in the state will also have face attendance, attendance record will be maintained thr
ऐप के माध्यम से लगेगी हाजिरी। प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन में हर उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों से लेकर कार्यालय में अन्य कर्मचारियों की अब फेस अटेंडेंस होगी। लापरवाह व समय पर न आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सभी विद्युत निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि संविदा कर्मचारियों का पंजीकरण अवर अभियंता द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकृत कर्मचारियों की दो चरणों में स्वीकृति उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। खुद की व अन्य कुशल-अकुशल कर्मचारियों की उपस्थिति एसएसओ द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


हाजिरी की होगी यह व्यवस्था
इसके तहत कार्यालयों में कार्यरत संविदाकर्मी खुद मोबाइल ऐप से पंजीकरण करेंगे।वहीं दो चरणों में स्वीकृति कार्यालय अध्यक्ष (यानी एई/ईई/एसई/सीई) द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। ऐसे कर्मचारी मोबाइल ऐप के माध्यम से खुद अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं। वहीं स्थायी कर्मचारी भी खुद मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण करेंगे। पंजीकरण की स्वीकृति कार्यालय अध्यक्ष (यानी एई/ईई/एसई/सौई) द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। वहीं संविदा कर्मचारी का यूजर नेम ईपीएफओ यूएएन नंबर (12 अंकों का) होगा। जबकि स्थायी कर्मचारी का यूजर नेम (8 अंकों का) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed