फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP not to buy Lakshmi Ganesha idols and Diwali items from china now onwards says CM Yogi

दीपावली पर चीन से नहीं आएंगी गौरी-गणेश की मूर्तियां और दीये, गोरखपुर में होगा उत्पादन: मुख्यमंत्री योगी

Thu, 14 May 2020 04:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 May 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
UP not to buy Lakshmi Ganesha idols and Diwali items from china now onwards says CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

कोरोना महामारी से निपटने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूत करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसी के तहत आज योगी सरकार ने ऋण मेले की शुरूआत करते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों को एक क्लिक पर लोन दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने एमएसएमई उद्यमियों का हौसला बढ़ाते हुए आने वाले दिनों में चीनी बाजार पर अपनी निर्भरता कम करने के संकेत दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बार दीपावली के अवसर पर चीन से गौरी-गणेश की मूर्तियां नहीं आएंगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर का टेराकोटा चीन से ज्यादा अच्छे उत्पाद तैयार करता है। फिर ऐसी स्थिति में हम चीन से मूर्तियां और दीये क्यों आयात करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम गोरखपुर के टेराकोटा को डिजाइन देंगे और उसके अनुसार वे उत्पाद तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित पहले दीपोत्सव में 51,000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। यह मिट्टी के दीपक, हमें पूरे उत्तर प्रदेश में ढूंढ़ने पड़े थे तब हमें 51,000 दीपक मिल पाए थे।



इस बार हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे ताकि चीन से दीये न खरीदने पड़ें। मालूम हो कि केंद्र द्वारा की गई आर्थिक पैकेज की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में एमएसएमई सेक्टर के 56,754 उद्यमियों को एकमुश्त दो हजार से लेकर दो करोड़ तक के लोन बांटे। 

केंद्र से आर्थिक पैकेज एलान के बाद यूपी पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का लोन दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को एक क्लिक पर ऑनलाइन दो हजार से लेकर दो करोड़ रुपये के लोन देकर रोजगार संगम ऑनलाइन मेला की व्यापक शुरूआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed