फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No relief for those who made derogatory remarks on Chief Minister Yogi

यूपी : मुख्यमंत्री योगी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले को नहीं मिली राहत

Wed, 30 Jun 2021 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Jun 2021 10:53 AM IST
सार

आरोपी ने भीम सेना चीफ नामक ट्विटर हैंडल से विद्वेषपूर्ण मैसेज जारी किए थे।

विज्ञापन
UP: No relief for those who made derogatory remarks on Chief Minister Yogi
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी नवाब सतपाल तंवर को मंगलवार को राहत नहीं मिली है। न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की खंडपीठ ने तंवर के खिलाफ बीती 20 फरवरी को हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के आग्रह वाली याचिका को खारिज कर दिया। आरोपी ने भीम सेना चीफ नामक ट्विटर हैंडल से विद्वेषपूर्ण मैसेज जारी किए थे। यह आदेश आरोपी तंवर की याचिका पर दिया गया। 

विज्ञापन


याचिका का विरोध करते हुए अपर शासकीय अधिवक्ता एसएन तिलहरी का कहना था कि याची ने संदेशों के जरिए मुख्यमंत्री समेत सरकार के खिलाफ  लोगों में घृणा और अवमान पैदा करने की कोशिश की, जो राज्य के विरुद्ध कृत्य था। लिहाजा वह राहत देने का पात्र नहीं है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को राहत देने से इनकार कर याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed