फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No rain for 4 to 5 days in Uttar Pradesh.

UP: यूपी में अगले चार-पांच दिन मौसम रहेगा साफ, इसके बाद हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

Sat, 21 Sep 2024 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 21 Sep 2024 01:00 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में दोबारा एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जो उत्तर प्रदेश में सितंबर की आखिरी बारिश की वजह बन सकता है।

विज्ञापन
UP: No rain for 4 to 5 days in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिन मौसम साफ रहने वाला है। इसके बाद 24-25 सितंबर से फिर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में दोबारा एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जो उत्तर प्रदेश में सितंबर की आखिरी बारिश की वजह बन सकता है।

विज्ञापन


इस बीच कहीं-कहीं आसमान में बादलों की आवाजाही और हवा में नमी बनी रह सकती है। तापमान में भी क्रमशः बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक इस बार मानसून सीजन के बीत जाने के बाद भी अक्तूबर के पहले सप्ताह में एक नए विकसित हो रहे चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश में बारिश के संकेत हैं। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा यह नया कम दबाब का क्षेत्र कमजोर क्षमता का प्रतीत हो रहा है और इसके असर से आने वाले चार-पांच दिनों बाद यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके शुष्क रहे। वहीं, अधिकतर इलाकों में तापमान में हल्की बढ़त भी दर्ज की गई जिसके असर से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक राजधानी लखनऊ समेत पूूूरे प्रदेश में फिलहाल कुछ दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं, तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी भी बढ़ेगी।


शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, वाराणसी में 36.6 डिग्री और प्रयागराज में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर 22.3 डिग्री, झांसी में 22.6 डिग्री और आगरा में 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed