{"_id":"6115f2ec8ebc3e44e6480387","slug":"up-no-possibility-of-expansion-of-cabinet-before-elections-organization-and-government-do-not-want-expansion-in-view-of-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के आसार नहीं, चुनाव के मद्देनजर संगठन व सरकार नहीं चाहते विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के आसार नहीं, चुनाव के मद्देनजर संगठन व सरकार नहीं चाहते विस्तार
Fri, 13 Aug 2021 09:49 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:49 AM IST
सार
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा भी हुई। इसके बाद कुछ नामों की चर्चा भी चली, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी न मिलने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना कम नजर आ रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर चुकी भाजपा की कोर कमेटी अब मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं है। मौजूदा मंत्रिमंडल से ही योगी सरकार शेष छह महीने का कार्यकाल पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन
प्रदेश में जून से योगी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा भी हुई। इसके बाद कुछ नामों की चर्चा भी चली, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी न मिलने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार पर निर्णय नहीं हो सका। जानकारों की मानें तो अब सरकार और संगठन ने राष्ट्रीय नेतृत्व को मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करने का आग्रह कर दिया है।
विज्ञापन
संगठन का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार करने से फायदा कम नुकसान ज्यादा हो सकता है। चुनाव से छह महीने पहले विस्तार करने पर जिन जातियों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा उनकी नाराजगी का खामियाजा चुनाव में भुगतान पड़ सकता है। लिहाजा मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल न किया जाए।
विज्ञापन
बीते दिनों एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक सवाल के जवाब में कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अब लंबा इंतजार कीजिए। भाजपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने भी अब मंत्रिमंडल विस्तार न होने की बात कही है। उनका कहना है कि पार्टी चुनाव मैदान में उतर चुकी है ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल करना राजनीतिक दृष्टि से भी उचित नहीं है।