फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No need to wait for darshan of Shri Ramlala, UPSTDC launches Sugam Darshan tour package

UP: श्रीरामलला के दर्शन के लिए नहीं करना होगा इंतजार, यूपीएसटीडीसी ने शुरू किया सुगम दर्शन टूर पैकेज

Tue, 17 Feb 2026 08:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Feb 2026 08:44 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने टूर पैकेज का शुभारंभ किया है। सुगम दर्शन सेवा से अब बिना लंबी कतार में प्रतीक्षा किए सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UP: No need to wait for darshan of Shri Ramlala, UPSTDC launches Sugam Darshan tour package
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए लखनऊ से अयोध्या तक विशेष टूर पैकेज की शुरुआत की है। सुगम दर्शन सेवा से अब बिना लंबी कतार में प्रतीक्षा किए सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या जिला प्रशासन के सहयोग से यह विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी।

विज्ञापन


एक दिवसीय आरामदायक यात्रा के लिए टेंपो ट्रेवलर सेवा 21 फरवरी से शुरू की जा रही है। इसमें टेंपो ट्रेवलर से यात्रा, सरयू गेस्ट हाउस में दोपहर का भोजन, शाम की चाय, स्थानीय गाइड तथा पेयजल की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पैकेज शुल्क 1500 तथा अन्य के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। हर यात्री को स्मृति-चिन्ह भी दिया जाएगा, जो उनकी यात्रा को यादगार बनाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में बेलगाम हुई हुई नौकरशाही, थानेदार तक नहीं उठाते विधायकों के फोन; विधानसभा में उठा मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कल से यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 8033 केन्द्रों पर होगी आयोजित; 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल; जानिए डिटेल


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इसकी बुकिंग यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट upstdc.co.in के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में शुरू किए गए लखनऊ-अयोध्या टूर पैकेज का काफी श्रद्धालुओं ने लाभ लिया है। इसमें यात्रा सुबह 08 बजे होटल गोमती से शुरू होगी ओर 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यात्रियों को हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर में भोजन के बाद सरयू रिवर फ्रंट (राम की पैड़ी) व नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। रात लगभग 08:30 बजे लखनऊ वापसी होगी।

जल्द ही नीब करौरी बाबा के लिए टूर पैकेज
मंत्री ने कहा कि यूपीएसटीडीसी जल्द ही नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों के लिए टूर पैकेज शुरू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित पैकेज से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यूपी के आध्यात्मिक केंद्रों का समग्र अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही निगम राजधानी में डबल डेकर बस सेवा के साथ ही नैमिषारण्य, वाराणसी-प्रयागराज तथा दुधवा के लिए भी टूर पैकेज चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed