फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: BJP nominated Sushma Khadagwal for the post of mayor from Lucknow

UP Nikay Chunav : भाजपा ने 10 नगर निगम में प्रत्याशी घोषित किए, सुषमा खड़गवाल लखनऊ में महापौर प्रत्याशी

Mon, 17 Apr 2023 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Apr 2023 12:59 AM IST
सार

औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी एवं प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा नंदी का टिकट काट कर प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: BJP nominated Sushma Khadagwal for the post of mayor from Lucknow
सुषमा खरकवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा की अवध क्षेत्र की पूर्व अध्यक्ष सुषमा खड़गवाल लखनऊ नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाई गई हैं। पार्टी ने रविवार रात पहले चरण की दस नगर निगम में महापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी एवं प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा नंदी का टिकट काट कर प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में गोरखपुर नगर निगम में चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को महापौर का टिकट दिया गया है। मुरादाबाद नगर निगम में निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल को लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित फिरोजाबाद नगर निगम महापौर पद पर पार्टी की कार्यकर्ता कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनाया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित आगरा नगर निगम महापौर पद पर पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर को प्रत्याशी टिकट दिया है। पिछ़ड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर चिकित्सक डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है। मथुरा- वृंदावन नगर निगम में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को टिकट दिया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित झांसी नगर निगम महापौर के पद पर पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed