{"_id":"64608051c2aa5b0df4051013","slug":"up-nikay-chunav-20233-bjp-five-muslim-candidates-elected-nagar-panchayat-president-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, BJP के 5 मुस्लिम प्रत्याशी बने नगर पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, BJP के 5 मुस्लिम प्रत्याशी बने नगर पंचायत अध्यक्ष
Sun, 14 May 2023 12:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 May 2023 12:54 PM IST
सार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासिल अली ने बताया कि पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में 395 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने भगवा लहराया है। इस बार भाजपा ने 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासिल अली ने बताया कि पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में 395 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। शनिवार देर शाम तक आए नतीजों में पांच मुस्लिम प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
कुंवर बासित अली ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा जैसे दलों ने मुसलमानों के मन में भाजपा के प्रति तमाम तरह की शंकाएं पैदा की थीं। लेकिन मुसलमानों ने 2014 से लेकर अब तक यही देखा कि उसके साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। बल्कि सभी कल्याणकारी योजनाओं में वह आबादी में अपने अनुपात से ज्यादा हिस्सा पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा की जीत इस बात का संकेत है कि अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा को लेकर तमाम आशंकाएं समाप्त हो गई हैं। अब वे अपने विकास के लिए भाजपा को वोट कर रहे हैं। र भाजपा के प्रति उसके मन में अफवाह फैलाने वालों की राजनीतिक दुकान बंद हो गई है।

हरदोई जिले की गोपामऊ हरदोई नगर पंचायत अध्यक्ष पर वली मोहम्मद, सहारनपुर की चिल्लकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर फूल बानो, संभल की सिरसी नगर पंचायत में अध्यक्ष कौसर अब्बास, बरेली की धौरा टांडा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर नदीमुल हसन और मुरादाबाद की भोजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर फ़र्ख़न्दा ज़बी ने जीत दर्ज की है।
गोरखपुर नगर निगम से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी हकीकुन निशा ने चुनाव जीता है। अमेठी से वार्ड पार्षद के लिए भाजपा उम्मीदवार जैबा खातून ने भी विजय हासिल की। नगर पंचायत सिवालखास के वार्ड 5 से भाजपा की मुस्लिम प्रत्याशी शहजाद, नगर पंचायत सिवालखास के वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी रुखसाना ने चुनाव जीता।
नगर पालिका परिषद में भी भाजपा ने सुधारा प्रदर्शन
भाजपा ने नगर निगम की ही तरह नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी अपना परिणाम दोहराया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 87 अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं सपा, बसपा, कांग्रेस की सीटें पिछले चुनाव की अपेक्षा कम हुई हैं।

2017 में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए 198 पदों पर चुनाव हुआ था। इसमें से भाजपा ने 70, समाजवादी पार्टी ने 45, बहुजन समाज पार्टी ने 29, कांग्रेस ने नौ, निर्दलीय 43 और अन्य दो सीटों पर विजयी रहे थे। वहीं 2023 में 199 अध्यक्ष पदों पर चुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने 87, समाजवादी पार्टी ने 35, बहुजन समाज पार्टी ने 15, कांग्रेस ने चार, निर्दलीय 41 और अन्य 14 सीटों पर विजय प्राप्त की है।
इसी तरह 2017 में पालिका परिषद सदस्य के 5261 पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 923 सदस्य, समाजवादी पार्टी के 477, बहुजन समाज पार्टी के 262, कांग्रेस के 158, निर्दलीय 3379 जीते थे। वहीं 2023 में सदस्य के 5327 पद हो गए। जिसमें घोषित नतीजों में भाजपा के 1331, सपा के 421, बसपा के 189, कांग्रेस के 91, निर्दलीय 3097 जीते हैं। इस तरह भाजपा ने अपने आंकड़ों में सुधार किया है।