फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav 2023: BJP lost on all three seats in Amethi in UP Nikay Chunav.

UP Nikay Chunav: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के क्षेत्र की तीनों सीटों पर भाजपा की हार, निर्दलीयों का कब्जा

Sun, 14 May 2023 03:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 May 2023 03:31 PM IST
सार

अमेठी की नसीराबाद, सलोन और परशदेपुर में हुई सीधी टक्कर भाजपा को सभी सीटों पर हार मिली है। सभी जगह निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: BJP lost on all three seats in Amethi in UP Nikay Chunav.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और भाजपा से सलोन विधायक अशोक कोरी के क्षेत्र की नगर पंचायत सलोन, परशदेपुर और नसीराबाद सीटों पर भाजपा हार गई। तीनों सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। नसीराबाद में बीजेपी उम्मीदवार अनीसा बानों निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अली से 520 मतों से पराजित हो गई। अनीसा को 2651 व मो. अली को 3172 मत मिले। भाजपा उम्मीदवार ने रिकाउंटिंग की मांग की। निर्वाचित उम्मीदवार के समर्थकों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में निर्दलीय प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


नगर पंचायत परशदेपुर में निर्वतमान अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल ने दूसरी बार जीत दर्ज कराई। पिछली बार वे बीजेपी से जीते थे, लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने ओम प्रकाश मौर्या को प्रत्याशी बनाया। विनोद को 1469 और ओम प्रकाश को 1430 मत मिले। मात्र 39 मतों के अंतर से निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। नगर पंचायत सलोन में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर रस्तोगी ने 4695 वोट पाकर सपा प्रत्याशी अली अहमद को 1967 मतों के अंतर से हराया। सपा प्रत्याशी को 2728 वोट मिले। इस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी परमेश 2011 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे। यहां टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली में भगवा हुईं पांच नगर पंचायतें, कांग्रेस का खाता खुला, सपा साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एकतरफा मुकाबले में जीत फिर चेयरमैन बने चंद्रप्रकाश, भाजपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर धकेला


नगर पंचायत अध्यक्ष नसीराबाद
मो. अली निर्दलीय 1316 जीते
अनीसा बानों भाजपा 1095 हारे
नगर पंचायत अध्यक्ष परशदेपुर
विनोद कौशल निर्दलीय 1469 जीते
ओम प्रकाश मौर्या भाजपा 1430 हारे
नगर पंचायत अध्यक्ष सलोन
चंद्रशेखर रस्तोगी निर्दलीय 4695 जीते
अली अहमद सपा 2728 हारे

दूसरे प्रयास में शहर की सरकार में भाजपा की जोरदार इंट्री

वर्ष 2017 में पहली बार हुए नगर पालिका परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर कब्जा जमाया था। 2023 में हुए दूसरे चुनाव में भाजपा ने घेराबंदी करते हुए जिला मुख्यालय की नगर पालिका पर कब्जा जमा लिया।प्रदेश की बसपा सरकार ने साल 2010 में सुल्तानपुर की तीन व रायबरेली की दो तहसील को एक कर छत्रपति साहूजी महाराज नगर के नाम से नए जिले का गठन किया था। हालांकि, बाद में आई सपा की सरकार ने जिले की एक तहसील सलोन को दोबारा रायबरेली में शामिल करने के साथ जिले का नाम अमेठी कर दिया।

इसके बाद 27 फरवरी 2015 को शासन ने अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज को नगर पालिका परिषद घोषित कर दिया। गठन के समय गौरीगंज तहसील क्षेत्र की दस ग्राम पंचायत व 12 राजस्व गांव को नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया। दो साल तक नगर पालिका परिषद की कमान तत्कालीन एडीएम के पास रही।

साल 2017 में पहली बार नगर पालिका परिषद का चुनाव हुआ। चुनाव में भाजपा से गीता देवी, सपा से राजपती देवी, कांग्रेस से गीता सरोज व आम आदमी पार्टी से क्रांति देवी चुनाव मैदान में थीं। इस चुनाव में भाजपा ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए प्रदेश स्तर तक के नेताओं को लगा दिया था। स्थानीय सांसद होने के नाते केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पूरा जोर लगाया। वार्ड वार बड़े नेता व मंत्री को लगाया गया। बावजूद इसके चुनाव परिणाम आया तो सपा प्रत्याशी राजपती विनर तो बसपा उम्मीदवार तारा रनर रहीं। भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। 3299 मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी गीता देवी तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

2023 में नगर निकाय की चुनाव तिथि घोषित हुई तो भाजपा ने रश्मि सिंह तो सपा ने तारा देवी चुनाव मैदान में उतारा। भाजपा ने इस बार इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ा। चुनाव जीतने के लिए जहां पार्टी के दिग्गज लगाए गए थे वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आए और जनसभा के साथ रोड शो किया। पार्टी प्रत्याशी के साथ बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं की एकजुटता व मेहनत का नतीजा रहा कि शनिवार को हुई मतगणना में रश्मि सिंह के बहाने भाजपा शहर की सत्ता को कब्जाने में कामयाब रही। भाजपा की धमाकेदार जीत से पार्टी में खुशी की लहर है।

जायस में जीत नहीं दोहरा सकी पार्टी
जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद जायस की बात करें तो यहां 2017 के निकाय चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश प्रताप सोनकर ने कांग्रेस प्रत्याशी इशरत हुसैन को 507 वोटों से हराया था। महेश को 3476 तो इशरत को 2969 मत मिले थे। इस चुनाव में पार्टी ने महेश प्रताप की पत्नी बीना सोनकर को उम्मीदवार बनाया। हालांकि कड़ी मेहनत व सांसद तक का रोड शो होने के साथ ही 2017 के मुकाबले अधिक मत पाने (6555) के बाद भी पार्टी यहां बुरी तरह हार गई। बीना को कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा ने 3446 वोटों से हराया।

32 वार्डों की कमान संभालेंगी महिलाएं

जिले के चारों निकायों को 72 वार्डों में विभाजित किया गया है। इनमें 32 वार्डों के मतदाताओं ने जनादेश देकर महिलाओं को चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी सौंपी है।नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस में 9-9 तथा अमेठी व मुसाफिरखाना में 4-4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं। आरक्षित के साथ ही अनारक्षित सीट पर महिलाओं ने दावेदारी ठोंकी। अपनी बातों को मतदाताओं के सामने मजबूती से रखकर वार्ड के सर्वांगीण विकास का दावा किया था।

शनिवार को मतगणना में महिला उम्मीदवारों पर मतदाताओं ने विश्वास जताते हुए जनमत दिया। आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका गौरीगंज व जायस के 12-12 वार्डों की पूरी आबादी के विकास का ताना बाना बुनने की जिम्मेदारी महिलाएं उठाएंगी। इसी तरह नगर पंचायत मुसाफिरखाना व अमेठी के चार-चार महिलाओं को जीत हासिल होने के बाद नेतृत्व करने का मौका मिला।

अनारक्षित सीट पर इन महिलाओं ने दर्ज की जीत
चारों निकायों में 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। अनारक्षित सीट पर महिलाओं ने चुनावी दंगल में पुरुषों को पटखनी देकर वार्ड के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी ली है। इनमें गौरीगंज नगर पालिका के वार्ड संख्या-14 सरैया, वार्ड संख्या-20 बलीपुर खुर्दवा, वार्ड संख्या-23 बलीपुर खुर्दवा, नगर पालिका जायस के वार्ड संख्या-3 कंचाना उत्तरी, वार्ड संख्या-20 अल्ताफगंज व वार्ड संख्या 23 कजियाना कला की अनारक्षित सीट पर महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

72 वार्डों में सत्ताधारी भाजपा के महज 11 सभासद
गौरीगंज (अमेठी)। चार निकाय के 72 वार्डों में भाजपा के महज 11 सभासद ही जीत दर्ज कर सके। 59 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज कर सदन में पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

शनिवार को जिले के चार निकायों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन निकाय में भाजपा तो एक में कांग्रेस का परचम लहराया। सभासद पद पर भाजपा का जादू नहीं चल सका। 25 सदस्यों वाली नगर पालिका परिषद गौरीगंज में भाजपा के तीन तो निर्दलीय 22 उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 25 सदस्य वाली जायस नगर पालिका परिषद में भाजपा के दो तो 23 निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज कर सदन तक पहुंंचने में कामयाब रहे।

12 सदस्यों वाली नगर पंचायत अमेठी में पांच भाजपा, पांच निर्दलीय तो दो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। दस सदस्यों वाली नगर पंचायत मुसाफिरखाना में भाजपा का एक प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहा तो नौ सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। चार निकाय के (गौरीगंज व जायस में 25-25, अमेठी में 12 व मुसाफिरखाना में 10) 72 वार्डों में कांग्रेस, सपा व बसपा के एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके है।

 

ऐसे में चारों निकाय के सदन में निर्दलीयों का बोलबाला रहेगा। किसी भी बैठक में विकास कार्य की कार्ययोजना बनाने व अन्य विकास कार्य की स्वीकृति के लिए अध्यक्षों के पास अपने दल के सदस्यों का बहुमत नहीं है। इसके लिए निर्वाचित दलीय अध्यक्षों को हर समय साधकर चलने की मजबूरी होगी।

नगर पालिका परिषद, गौरीगंज रश्मि सिंह (भाजपा)
1. शहरी क्षेत्र के गरीबों को आवास व पात्रों को पेंशन।
2. पूरे शहर क्षेत्र को पाइप पेयजल योजना से शुद्ध पानी।
3. नाली, सड़क, खड़ंजा व सामुदायिक शौचालय की बेहतर व्यवस्था।
4. सड़कों का चौड़ीकरण व साफ-सफाई की व्यवस्था।
5. शैक्षिक माहौल बनाना व नगर पालिका को स्थाई कार्यालय।

नगर पालिका परिषद, जायस मनीषा (कांग्रेस)
1. क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का पुर्ननिर्माण
2. सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई
3. शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना
4. सभी गलियों को इंटरलॉकिंग/सीसी बनवाना
5. गरीबों व बेघरों को अपनी छत

नगर पंचायत, अमेठी
अंजू कसौधन (भाजपा)

1. नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा
2. नगर पंचायत के सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर
3. सभी वार्डों में पाइप पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति
4. शहर के सभी वार्डों में जल निकासी की व्यवस्था
5. शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति और लगातार फागिंग

नगर पंचायत मुसाफिरखाना
बृजेश अग्रहरि (भाजपा)
1. कस्बे में ट्रामा सेंटर की स्थापना
2. अंतिम संस्कार की सुविधा के लिए अंत्येष्टि स्थल
3. कस्बे में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क
4. लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक बरात घर
5. कस्बे में एक सुसज्जित सत्संग भवन

सर्वाधिक वोटों से जीतीं मनीषा
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की चारों नगर पालिका परिषद में सबसे धमाकेदार जीत जायस नपा में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा ने दर्ज की। मनीषा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीना सोनकर को 3446 मतों के बड़े अंतर से हराया। मनीषा को 10001 व बीना सोनकर को 6,555 मत मिले। जिले की मुसाफिरखाना सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा के बृजेश अग्रहरि सबसे कम मतों से जीते। बृजेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फिरोज खान को 207 वोटों के मामूली अंतर से हराया। बृजेश को 1681 व फिरोज को 1474 मत मिले।

72 वार्डों में सत्ताधारी भाजपा के महज 11 सभासद

चार निकाय के 72 वार्डों में भाजपा के महज 11 सभासद ही जीत दर्ज कर सके। 59 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज कर सदन में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। शनिवार को जिले के चार निकायों की मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन निकाय में भाजपा तो एक में कांग्रेस का परचम लहराया। सभासद पद पर भाजपा का जादू नहीं चल सका। 25 सदस्यों वाली नगर पालिका परिषद गौरीगंज में भाजपा के तीन तो निर्दलीय 22 उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 25 सदस्य वाली जायस नगर पालिका परिषद में भाजपा के दो तो 23 निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज कर सदन तक पहुंंचने में कामयाब रहे।

12 सदस्यों वाली नगर पंचायत अमेठी में पांच भाजपा, पांच निर्दलीय तो दो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। दस सदस्यों वाली नगर पंचायत मुसाफिरखाना में भाजपा का एक प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहा तो नौ सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। चार निकाय के (गौरीगंज व जायस में 25-25, अमेठी में 12 व मुसाफिरखाना में 10) 72 वार्डों में कांग्रेस, सपा व बसपा के एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके है। ऐसे में चारों निकाय के सदन में निर्दलीयों का बोलबाला रहेगा।

किसी भी बैठक में विकास कार्य की कार्ययोजना बनाने व अन्य विकास कार्य की स्वीकृति के लिए अध्यक्षों के पास अपने दल के सदस्यों का बहुमत नहीं है। इसके लिए निर्वाचिात दलीय अध्यक्षों को हर समय साधकर चलने की मजबूरी होगी।

निकाय चुनाव में यह बने सभासद

नगर पालिका परिषद जायस: सभासद पद के विजेता
वार्ड - विजेता - दल - मिले मत
1. - रेनू - निर्दलीय - 211
2. - खुशबू - निर्दलीय - 388
3. - नीलम - भाजपा - 274
4. - वंशीलाल सोनकर - निर्दलीय - 515
5. - शंभू देई - निर्दलीय - 212
6. - श्रीनाथ            - निर्दलीय - 262
7. - राम प्रकश - निर्दलीय - 347
8. - रुकसाना - निर्दलीय - 222
9. - धर्मेंद्र कुमार - निर्दलीय - 247
10. - विनय कुमार - निर्दलीय - 329
11. - पूजा             - निर्दलीय - 350
12. - विट्टन देवी - निर्दलीय - 193
13. - सुनील कुमार - निर्दलीय - 263
14. - उजमा बानो - निर्दलीय - 381
15. - अशोक कुमार मौर्या - भाजपा - 274
16. - रिजवाना            - निर्दलीय - 187
17. - सरस्वती नंदन - निर्दलीय - 188
18. - मो. फहीम - निर्दलीय - 267
19. - शकीला बानो - निर्दलीय - 462
20. - शमीमा            - निर्दलीय - 296
21. - संजीदा बेगम - निर्दलीय - 424
22. - आसिफ इकबाल अहमद - निर्दलीय - 404
23. - रुखसाना बानो - निर्दलीय - 162
24. - अब्दुल गफूर अंसारी - निर्दलीय - 637
25. - मो. शरीफ             - निर्दलीय -190


नगर पंचायत अमेठी
सभासद पद के विजेता
वार्ड - विजेता - दल - मिले मत
1. - नासिर अहमद - निर्दलीय - 230
2. - जेबा खान - भाजपा - 207
3. - मिथिलेश - आप - 311
4. - कलावती - आप - 276
5. - चंदन - भाजपा - 217
6. - रिजवान - भाजपा - 230
7. - राकेश - निर्दलीय - 331
8. - सबाना परवीन - निर्दलीय - 398
9. - अभिषेक सिंह - भाजपा - 256
10. - हाशमी बानो - निर्दलीय - 312
11 - अवनीश सिंह - भाजपा - 254
12. - कामता जायसवाल - निर्दलीय - 283

नगर पंचायत मुसाफिरखाना
सभासद पद के विजेता
वार्ड - विजेता - दल - मिले मत
1. - खलील अहमद - निर्दलीय - 146
2. - राम दुलारी - निर्दलीय - 345
3. - वीरेंद्र कुमार - निर्दलीय - 169
4. - गिरजा - निर्दलीय - 280
5. - उत्कर्ष गुप्ता - निर्दलीय - 253
6. - अंकिता - निर्दलीय - 188
7. - कनीज अख्तर - निर्दलीय - 253
8. - शिवजी - निर्दलीय - 239
9. - करुणेश - भाजपा - 280
10. - मो. तसलीम - निर्दलीय - 257
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed