{"_id":"6560cd7b32ce20bff70bf9c5","slug":"up-news-yogi-government-reduced-the-fares-of-ac-buses-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : परिवहन निगम ने एसी बसों का किराया दस प्रतिशत कम किया, 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक कम रहेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : परिवहन निगम ने एसी बसों का किराया दस प्रतिशत कम किया, 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक कम रहेगा किराया
Fri, 24 Nov 2023 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:47 PM IST
सार
शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट व वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसी जनरथ बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए योगी सरकार ने किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट व वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी।
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। साथ ही लोगों को भी शीतकाल में काम खर्च में ठंड से बचाव के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3x2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए, 2x2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकुरित शयनयान का 2.33 रुपए, एवम वाल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।
विज्ञापन