फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Winds of internal change in Congress, the high command gave a strong message by canceling the posting

UP News : कांग्रेस में आंतरिक बदलाव की बयार, जिलाध्यक्षों की तैनाती रद्द कर हाईकमान ने दिया कड़ा संदेश

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
सार

निकाय चुनाव के बाद हाईकमान ने यूपी में बड़े सांगठनिक फेरबदल करने का फैसला ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी के मद्देनजर खाबरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में शुक्रवार को बुलाया गया था।

विज्ञापन
UP News: Winds of internal change in Congress, the high command gave a strong message by canceling the posting
यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक बदलाव के बयार चलने के संकेत मिलने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी को हाईकमान ने शुक्रवार को दिल्ली बुलाया। साथ ही झांसी और जौनपुर में जिलाध्यक्ष बनाने के उनके फैसले को पलटकर कड़ा संदेश भी दे दिया है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के बाद हाईकमान ने यूपी में बड़े सांगठनिक फेरबदल करने का फैसला ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी के मद्देनजर खाबरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में शुक्रवार को बुलाया गया था। संभवतया शनिवार को भी हाईकमान के कुछ नेता उनसे बात करें।
विज्ञापन


खाबरी ने कुछ समय पहले झांसी और जौनपुर में कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह कहते हुए इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया है कि इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुमोदन आवश्यक है। कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए भी स्थानीय कमेटी, प्रभारी सचिव और महासचिव की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जो इन दोनों ही मामलों में नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईकमान ने नए पदाधिकारियों की तैनाती के लिए होमवर्क भी करना प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शीघ्र ही ये बदलाव सभी के सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed