{"_id":"636ded9228a79f15e2617c73","slug":"up-news-uniform-amount-sent-to-parents-of-1-41-crore-students-data-is-being-re-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : 1.41 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों में भेजी यूनिफॉर्म की धनराशि, डाटा का हो रहा है पुन:परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : 1.41 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों में भेजी यूनिफॉर्म की धनराशि, डाटा का हो रहा है पुन:परीक्षण
Fri, 11 Nov 2022 12:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:07 PM IST
सार
विजय किरन आनंद ने अभिभावकों से कहा है कि वह भेजी गई धनराशि से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग व स्टेशनरी आदि खरीद लें। वहीं नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया, चौपाल, गोष्ठियों आदि में भी अभिभावकों से यूनिफॉर्म आदि खरीदने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विजय किरण आनंद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 1.41 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिए यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए धनराशि भेज दी है। वहीं लगभग 17 लाख अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने का काम कराया जा रहा है। इसके पूरा होते ही इनके खातों में भी धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने अभिभावकों से कहा है कि वह भेजी गई धनराशि से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग व स्टेशनरी आदि खरीद लें। वहीं नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया, चौपाल, गोष्ठियों आदि में भी अभिभावकों से यूनिफॉर्म आदि खरीदने के लिए कहा जा रहा है। शिक्षक भी घर-घर संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं जो खाते आधार से नहीं जुड़े हैं, उसके लिए भी अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। चालू सत्र 2022-23 में पंजीकृत कुल 1.91 करोड़ विद्यार्थियों के सापेक्ष 1.66 करोड़ विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का आधार सत्यापित किया जा चुका है। शेष विद्यार्थियों के आधार नामांकन के लिए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दो-दो आधार नामांकन किट विभाग ने उपलब्ध कराई हैं। न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों पर भी नामांकन केंद्रों की स्थापना के लिए अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीबीटी में पारदर्शी प्रक्रिया के लिए नामांकित विद्यार्थियों का प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। वहीं विद्यार्थियों व उनके अभिभावक के आधार का डीबीटी मोबाइल एप से शिक्षकों द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। महानिदेशक के अनुसार लगभग 8 लाख विद्यार्थियों का डाटा संदिग्ध मानकर उसका पुन:परीक्षण बीएसए व बीईओ के जरिए किया जा रहा है।