{"_id":"62dd98dfc338c4331a23e977","slug":"up-news-the-land-of-the-schools-will-be-recorded-in-the-revenue-records-instructions-given-to-dm-and-bsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : राजस्व अभिलेखों में दर्ज होगी स्कूलों की जमीन, डीएम व बीएसए को दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : राजस्व अभिलेखों में दर्ज होगी स्कूलों की जमीन, डीएम व बीएसए को दिए गए निर्देश
Mon, 25 Jul 2022 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:39 AM IST
सार
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से जारी पत्र में विद्यालयों की जमीनों का सर्वेक्षण कराने को कहा गया है। कहा गया है कि अगर स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण है, तो उसे तत्काल हटवाया जाए।
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जमीनों का ब्योरा राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया जाएगा। इस संबंध में शासन ने सभी डीएम व बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि स्कूलों के सीमांकन के लिए अभियान चलाकर जमीनों को नियमानुसार राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराएं।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से जारी पत्र में विद्यालयों की जमीनों का सर्वेक्षण कराने को कहा गया है। कहा गया है कि अगर स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण है, तो उसे तत्काल हटवाया जाए। स्कूलों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनवाने व गेट लगवाने के को कहा गया है। उन्होंने सभी काम समयबद्ध ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन