फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Six months after getting promotion, one and a half dozen DIG rank IPS officers got deployment

UP News : प्रमोशन पाने के छह माह बाद डेढ़ दर्जन डीआईजी रैंक के आईपीएस अफसरों को मिली तैनाती

Fri, 22 Jul 2022 03:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Jul 2022 03:39 PM IST
सार

जनवरी में एसपी से डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिला था। खास बात यह है इसमें से अधिकतर को उसी जगह पर डीआईजी बनाया गया है जहां पर अभी तक वह एसपी के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन
UP News: Six months after getting promotion, one and a half dozen DIG rank IPS officers got deployment
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

शासन ने आधी रात में छह माह पहले प्रमोशन पा चुके डेढ़ दर्जन आईपीएस अफसरों को नए पद पर तैनाती दे दी। यह सभी अफसर डीआईजी रैंक के हैं। इन्हें जनवरी में एसपी से डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिला था। खास बात यह है इसमें से अधिकतर को उसी जगह पर डीआईजी बनाया गया है जहां पर अभी तक वह एसपी के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


जिन अफसरों का तबादला हुआ है, इसमें एसपी रेलवे सौमित्र यादव को यूपी 112, बाबूराम को ईओडब्ल्यू से सीबीसीआईडी, गीता सिंह को सीबीसीआईडी से अभियोजन मुख्यालय, कोलांची को पीएसी आजमगढ़ से साइबर क्राइम लखनऊ, सर्वेश राणा को विशेष जांच प्रकोष्ठ से खाद एवं रसद, जुगल किशोर को अभी सूचना मुरादाबाद से दूरसंचार विभाग लखनऊ, विनोद कुमार मिश्रा को सीबीसीआईडी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, बालेंद्र भूषण को एसआईटी से लॉजिस्टिक, राजीव मल्होत्रा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से पीटीएस उन्नाव, अखिलेश कुमार निगम को फूड सेल से ईओडब्ल्यू और योगेश सिंह को 25 वी वाहिनी पीएसी रायबरेली से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, एससीआरबी में तैनात सभा राज, विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात स्वामी प्रसाद, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात रमेश, फूड सेल में तैनात दयानंद मिश्रा, तकनीकी सेवाएं में तैनात डॉ अरविंद भूषण पांडे, अभिसूचना में तैनात लल्लन सिंह और प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात महेंद्र यादव को उसी शाखा में एसपी के स्थान पर डीआईजी बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed