{"_id":"66bf86a5ce28b103550bbe59","slug":"up-news-shravasti-news-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106292-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया के मरीज
Fri, 16 Aug 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बरसात व उमस भरी गर्मी के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां बृहस्पतिवार शाम सात लोगों को आपातकालीन यूनिट में भर्ती कराया गया।
इसमें सिरसिया क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी सुशील (12) व अनिल (10) को बुधवार से ही उल्टी व दस्त की शिकायत थी। वहीं बलरामपुर जिले के इमलिया गांव निवासी करन (3) व सपना (7 माह), भिनगा के दोंदरा निवासी शबनम (15), नौशहरा निवासी फूलजहां (20) व अमरहवा गांव निवासी सफीना (25) को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस बारे में डाॅ. प्रदीप कुमार ने बताया कि उमस व खानपान के कारण लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी उबालकर सेवन करें। नवजात बच्चों को बोतल से दूध न पिलाएं। यदि डायरिया के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। संवाद