फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Road potholes will be filled with Rs 400 crore before Diwali.

UP News: दिवाली से पहले 400 करोड़ रुपये से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे, 50 हजार किमी लंबी सड़कें सुधरेंगी

Thu, 11 Sep 2025 10:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Sep 2025 10:16 AM IST
सार

यूपी में लोक निर्माण विभाग 50 हजार किमी लंबी सड़कों को सुधारेगा। इस पर कुल 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, 22 सितंबर से पहले सभी दुर्गा पूजा मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Road potholes will be filled with Rs 400 crore before Diwali.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के गड्ढे भरने (पैच रिपेयर) का काम युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया है। दिवाली से पहले 50 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। इस पर कुल 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, प्रदेश में दुर्गा पूजा मार्ग 22 सितंबर से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत करीब 1.22 लाख सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 2.70 लाख किमी है। इस बार प्रदेश में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। इससे सड़कों की दशा भी खराब हुई है। विभिन्न मंडलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 हजार किमी सड़कों में गड्ढे हैं। इन्हें पैच रिपेयर करके ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; इन इलाकों में हो सकता है वज्रपात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेपाल में फंसे यूपी के लोगों ने मांगी मदद, सीमावर्ती जिलों से पीएसी भेजने का फैसला; हेल्पलाइन नंबर जारी


जिन मार्गों पर दुर्गा पूजा के लिए पांडाल लगने हैं, उन्हें अगले 10-12 दिन में गड्ढामुक्त करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। शेष मार्गों को भी 20 अक्तूबर से पहले सुधारा जाएगा। यहां बता दें कि पिछले साल पैच रिपेयर के मद में 340 करोड़ खर्च किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed