फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recruitment process of more than 35 thousand soldiers will start in the new year

UP News : नए साल में शुरू होगी 35 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया

Fri, 02 Dec 2022 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Dec 2022 12:18 AM IST
सार

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय ने 35757 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रस्ताव मिला है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्रवाई भर्ती बोर्ड कर रहा है।

विज्ञापन
UP News: Recruitment process of more than 35 thousand soldiers will start in the new year
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सिपाहियों के खाली पड़े 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया नये साल में शुरू होगी। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

    
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय ने 35757 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रस्ताव मिला है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्रवाई भर्ती बोर्ड कर रहा है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन


दिसंबर के अंत तक आएगा लिपिक संवर्ग में 1329 पदों का परिणाम
विश्वकर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सतर्कता विभाग में लिपिक संवर्ग के 1329 पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा और आशुलिपि परीक्षा कराई जा चुकी है। इसका परिणाम तैयार कराया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक इसका चयन परिणाम आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खेल कोटे से सिपाही के 534 पदों पर सीधी भर्ती भी अगले दो से तीन महीने में पूरी कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए 1 अक्तूबर से 5 नवंबर तक आवेदन लिए गए थे। इसमें 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनके आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक परीक्षण का काम पूरा होगा और जनवरी के अंत तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed