फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recruitment for 530 posts of Auditor and Assistant Accountant starts, online applications will be mad

UP News : लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार के 530 पदों पर भर्ती शुरू, 11 जुलाई से एक अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 06 Jul 2023 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

आयोग के अनुसार आठ अगस्त तक इसके लिए शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट प्रारंभिक अर्हता परीक्षा - 2022 (पीईटी) स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: Recruitment for 530 posts of Auditor and Assistant Accountant starts, online applications will be mad

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में लेखा परीक्षक के 529 व सहायक लेखाकार के एक कुल 530 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से शुरू होंगे। एक अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने व आवेदन भरकर ऑनलाइन ही जमा किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार आठ अगस्त तक इसके लिए शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट प्रारंभिक अर्हता परीक्षा - 2022 (पीईटी) स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी 2022 में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि आवेदन में किसी तरह की छूट के लिए आवेदक अभ्यर्थी, निर्धारित तिथि तक सभी आवश्यक कागजात तैयार कर लें। अभ्यर्थी अपने पीईटी नंबर से जब लॉगिन करेंगे तो उनकी सभी आवश्यक जानकारी आ जाएगी। इससे संबंधित ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर आएगा। जिससे वे अपनी आवश्यक सूचनाएं चेक करके, आवेदन पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवेदन शुल्क सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये है। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट अभ्यर्थियों से अलग से लिया जाएगा। अभ्यर्थी पूरी तरह से भरे हुए परीक्षा फार्म की एक कॉपी प्रिंट जरूर ले लें। अभिलेख परीक्षण के समय इसे प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत दिशा-निर्देश व योग्यता संबंधित जानकारी पढ़ने के बाद ही इसके अनुसार आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed