फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Rain will prove to be a boon for farmers

Rain Boon : किसानों के लिए बारिश साबित होगी वरदान, हथिया फूंकेगा फसलों में जान

Sat, 17 Sep 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित मुद्गल, लखनऊ
अमित मुद्गल, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 05:58 AM IST
सार

UP News :  बारिश को तरस रहे प्रदेश में अचानक शुरू हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट लौटा दी है। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश हथिया (हाथी, हस्त) नक्षत्र में हो रही है, इसलिए यह मृतप्राय हो चुकी फसलों में भी प्राण फूंक देगी। 

विज्ञापन
UP News :  Rain will prove to be a boon for farmers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

बारिश को तरस रहे प्रदेश में अचानक शुरू हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट लौटा दी है। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश हथिया (हाथी, हस्त) नक्षत्र में हो रही है, इसलिए यह मृतप्राय हो चुकी फसलों में भी प्राण फूंक देगी। कृषि वैज्ञानिक और ज्योतिषाचार्य इस बारिश को फसलों के लिए अनमोल बता रहे हैं।

विज्ञापन


सितंबर माह आधा गुजरने के बाद अचानक बदला मौसम का मिजाज किसानों के लिए राहत भरा है। प्रदेश के 17 जिले सूखे की चपेट में थे, लेकिन इस बारिश ने फसलों को संजीवनी दे दी। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां किसानों ने थोड़ी बहुत सिंचाई कर धान व अन्य फसलों को जिंदा रखा था, उन्हें नया जीवन मिल गया है। इससे उपज भी सही होने की उम्मीद है। इस बार प्रदेश में 90 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 60 लाख हेक्टेयर भूभाग में ही धान की रोपाई की गई है। कई जिलों में तो किसानों ने सूखे के चलते खड़ी फसल जोत दी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि धान के अलावा गन्ने के लिए यह बारिश काफी मुफीद है।
विज्ञापन


कल्ले तो नहीं निकलेंगे, पर फसल में बढ़ोतरी होगी : डॉ. राव
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि अयोध्या के निदेशक (प्रसार) डॉ. एपी राव कहते हैं कि बारिश से धान में नए कल्ले तो नहीं फूटेंगे, लेकिन जो हैं वे मोटे और मजबूत हो जाएंगे। समय से बालियां फूटेंगी। काला नमक जैसी धान की देर से पकने वाली जो किस्में हैं उनके लिए यह बारिश बहुत ही शानदार है। लेकिन अगेती फसलों को अब काटने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिया नक्षत्र में बरसात, यानी सुखी किसान
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा कहते हैं कि प्राचीन भारत के मौसम विद् घाघ ने कहा है कि ‘हथिया बरस चित्रा मंडराय, घर बैठे किसान सुख पाए।’ यानी हथिया नक्षत्र में यदि पानी बरसे और चित्रा में बादल मंडराए तो  किसान घर बैठे सुख पाते हैं। 27 सितंबर तक हथिया नक्षत्र है और इसमें बारिश काफी लाभकारी होती है। यह बारिश रबी की फसल के लिए भी लाभकारी होती है। इस नक्षत्र में बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन होता है। कहा जाता है कि हथिया के पेट से ही जाड़ा निकलता है। 


जहां था सूखे का असर, अब वहीं बारिश का अलर्ट
पहले जिन जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हो रही थी और सूखे जैसी स्थिति थी। वहीं, अब इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, फिरोजाबाद, पीलीभीत, बदायूं, जालौन, उन्नाव, औरेया में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट और कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा आदि में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed