फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Power supply falters in UP due to work boycott

Lucknow : कार्य बहिष्कार से प्रदेश में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, कार्रवाई शुरू, गतिरोध जारी

Sat, 03 Dec 2022 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 06:55 AM IST
विज्ञापन
UP News: Power supply falters in UP due to work boycott
demo pic... - फोटो : amar ujala

बिजली कर्मियों के चार दिन से चल रहे कार्य बहिष्कार का असर अब आपूर्ति पर दिखने लगा है। स्थानीय स्तर पर और तकनीकी कारणों से होने वाली गड़बड़ियां समय पर ठीक नहीं हो पा रही हैं। इससे जिलों में आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लेकिन बिजलीकर्मियों और पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को कार्य बहिष्कार में कुछ और संगठन शामिल हो गए और पूरे दिन विरोध-प्रदर्शन चलता रहा।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे कार्य बहिष्कार से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गोरखपुर, वाराणसी सिद्धार्थनगर, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर अमेठी, बाराबंकी, सहारनपुर, गाजियाबाद व चित्रकूट समेत कई जिलों में आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उपभोक्ताओं को घंटों बिजली नहीं मिल पा रही है। लेकिन प्रबंधन की ओर से गतिरोध खत्म कराने की पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शीर्ष प्रबंधन ऊर्जा मंत्री के निर्देशों की भी अनदेखी कर रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन ने भय का वातावरण बना रखा है जिससे कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो गया है। ऊर्जा निगमों को तानाशाही से मुक्त कराने के लिए आंदोलन में विद्युत मजदूर संगठन भी शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष आरवाई शुक्ला, महामंत्री श्रीचंद्र व पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद शमीम ने कार्यकर्ताओं के साथ हाईिडल फील्ड हॉस्टल पहुंचकर समर्थन का एलान किया। उधर, पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार से अलग रहते हुए जिलों में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed